फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In an encounter, the accused of cow slaughter was shot in the leg

Moradabad News: मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी के पैर में मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
In an encounter, the accused of cow slaughter was shot in the leg
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के शिवपुरी के जंगल में शुक्रवार की शाम पुलिस ने मुठभेड में गोकशी के आरोपी कयूम को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर फिसलने से इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार गिर गए। उनके भी पैर में भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मुंडिया मलकपुर के जंगल में पशु के अवशेष मिले थे। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि मुंडिया मलूकपुर में फिर से आरोपी गोकशी करने वाले हैं। आरोपी शिवपुरी के जंगल में मौजूद हैं। मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हें कुछ व्यक्ति आते दिखाई दिए, उन्हें टोका तो वह भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर पैर में गोली मारकर मूंढापांडे के खानपुर लक्की कयूम को दबोच लिया। उसने पूछताछ में बताया कि मुंडिया मलूकपुर के जंगल में उसने अपने साथियों के साथ गोकशी की घटना की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से औजार बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान पैर फिसलने से घायल हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को मूंढापांडे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed