फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   imraan pratapgarhi in moradabad

इमरान प्रतापगढ़ी बोले, तालीमी इदारों को बचाने के लिए लड़ता रहूंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
imraan pratapgarhi in moradabad
मुरादाबाद के जामा मस्जिद से जुमे की नमाज अदा करके बाहर आते इमरान प्रतापगढ़ी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कांग्रेस नेता और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सपा नेता आजम खां का राजनीतिक उत्पीड़न किया जा रहा है। जौहर यूनिवर्सिटी पर सरकार का हमला हुआ तो खुद को नहीं रोक पाया। तालीमी इदारों को बचाने के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा। मेरे रामपुर जाने का असर दिखने लगा है। समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर आई।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे। पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। घमंड में डूबी केंद्र सरकार बेशर्मी पर उतर आई है। दो कानूनों को डेढ़ साल के लिए स्थगित कर अपनी इज्जत बचाना चाहती है। सरकार पूंजीपतियों को तो डील कर लेती हैं लेकिन किसानों को डील नहीं कर पाती है। रामपुर जाने के सवाल पर कहा कि दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर आजम खां के घर गया था। उनका राजनीतिक उत्पीड़न किया जा रहा है। जेएनयू, एएमयू, जामिया जैसे तालीमी इदारों के लिए हमेशा से आवाज उठाता रहा हूं। जौहर यूनिवर्सिटी की बात आई तो खुद को नहीं रोक पाया। शिक्षण संस्थानों पर राजनीति द्वेष में कार्रवाई का विरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे रामपुर जाने का असर है कि दूसरे दिन सपा सड़क पर उतर आई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद रामपुर पहुंच गए। इसके पहले उन्होंने जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी। कुछ लोगों के यहां गम में शामिल हुए। वहीं करूला पीर का बाजार में लोगों से मिले। इसके अलावा पीरजादा में बुनकर समाज की बैठक में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed