फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Improving 'health' of vaccination with 'booster dose' of ration

राशन के ‘बूस्टर डोज’ से टीकाकरण की ‘सेहत’ में सुधार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Improving 'health' of vaccination with 'booster dose' of ration
मुरादाबाद। जिले में पिछडे़ कोरोना टीकाकरण अभियान को राशन के ‘आसन’ का बूस्टर डोज मिला है। राशन वितरण में टीकाकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को वरीयता दिए जाने से पिछले छह दिनों में 2,10,416 लोगों का टीकाकरण किया गया, जबकि 21 नवंबर तक जिले में 246405 लोगों का ही टीकाकरण हो सका था। राशन के इस बूस्टर डोज से टीकाकरण की ‘सेहत’ में सुधार आया है। प्रदेश में अपना जिला 74वें से 67वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

नवंबर माह के मध्य में जारी टीकाकरण की सूची में मुरादाबाद नीचे से दूसरे नंबर पर था, जिसे डीएम शैलेंद्र कुमार ने गंभीरता से लिया। टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए। राशन वितरण में टीकाकरण कराने वालों को प्राथमिकता दी गई। इसका असर टीकाकरण पर पड़ा। नतीजतन सोमवार से शनिवार तक छह दिनों में रिकार्ड टीकाकरण हुआ। छह दिनों में जिले में 2,10,416 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया, जो कि जिले में नवंबर माह के 21 दिनों में हुए टीकाकरण से सिर्फ 35989 कम है। इससे प्रदेश में टीकाकरण के रैंक भी सुधार आया। रैंकिंग में नीचे से दूसरे स्थान पर रहा मुरादाबाद नौवें स्थान पर पहुंच गया है। टीकाकरण की यही रफ्तार रही, तो पिछड़े टॉपटेन जिलों से बाहर आ जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए ये सप्ताह बेहतर रहा। छह दिनों में दो लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। इससे रैंक में भी सुधार आया है। - डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण में मंडल का प्रदर्शन खराब
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में मंडल का प्रदर्शन खराब है। बिजनौर को छोड़कर सभी जिले नीचे से टॉप-20 में शामिल हैं। मुरादाबाद के बाद अब संभल नीचे से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं रामपुर नीचे से 14वें और अमरोहा 18वें स्थान पर है, जबकि बिजनौर 22वें स्थान पर है।

एक नजर छह दिनों के टीकाकरण पर
तारीख----टीकाकरण
27 नवंबर---32157
26 नवंबर---34716
25 नवंबर---37321
24 नवंबर---39992
23 नवंबर---35045
22 नवंबर---31185
रोजाना जानकारी उपलब्ध कराएं
मुरादाबाद। जिला सर्विलांस अधिकारी ने सभी चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारियों और सभी आरआर टीम को पत्र जारी कर विदेश यात्रा से लौटे यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। विदेश यात्रा से लौटने वालों की रोजाना जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed