फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   imported onion reach moradabad very soon

आयातित प्याज पहुंचेगी मुरादाबाद, बढ़े दामों से मिलेगी राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
imported onion reach moradabad very soon
मुरादाबाद। दाम बढ़ने पर आयातित की गई प्याज आगामी दो दिन में मुरादाबाद पहुंच जाएगी। बाहर से आई प्याज की खेप से बढ़े दाम घटने की उम्मीद है। विदेशों से मंगवाई गई 207 क्विंटल प्याज को बेचने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को सौंपी गई है। कर्मचारी मुख्य स्थानों पर स्टॉल लगाकर प्याज को बेचेंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद नवीन सब्जी मंडी में रोजाना 250 से 300 क्विंटल प्याज की खपत है। पिछले दिनों प्याज के दाम बढ़कर आसमान पर पहुंच गए थे। फुटकर में प्याज 90 से 95 रुपये प्रति किलो तक बिक रही थी। अब प्याज के दामों में कुछ कमी आई है। वर्तमान में फुटकर प्याज 60 रुपये से लेकर 65 रुपये प्रति किलो तक में बिक रही है। दाम बढ़ने का कारण महाराष्ट्र में आई जबरदस्त बाढ़ व बारिश से प्याज के नष्ट होने बताया जा रहा है। शासन ने लोगों को प्याज के दामों से राहत देने के लिए विदेशों से प्याज का आयात किया है। उत्तर प्रदेश के लिए 1050 मीट्रिक टन प्याज का कोटा निर्धारित है। इसमें से 207 क्विंटल प्याज मुरादाबाद जनपद के लिए है। यह प्याज आगामी दो दिन में मुरादाबाद पहुंच जाएगी। उद्यान विभाग की देखरेख में सरकारी कर्मचारी प्याज की बिक्री करेंगे। उद्यान विभाग व उद्यान समिति कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था की गई है। मंडी समिति व अन्य प्रमुख स्थानों पर स्टॉल लगेंगे।
विज्ञापन

बाहरी प्याज आने से घटेंगे भाव
मंडी समिति के थोक व्यापारी नन्हे सिंह ने बताया कि वर्तमान में मुरादाबाद मंडी मेें दिल्ली मंडी से प्याज आ रही है। पिछले करीब डेढ़ माह से प्याज के भाव बहुत अधिक है। अब मंडी में प्याज फुटकर में 60 रुपये से लेकर 65 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। बाहर से प्याज आयात होने पर दाम में ओर कमी आई आएगी। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में प्याज मुरादाबाद पहुंच जाएगी। प्याज को बेचने के लिए उद्यान विभाग व उद्यान समिति के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सरकारी कर्मचारी स्वयं स्टॉल लगाकर सरकारी दामों पर प्याज की बिक्री करेंगे।
सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed