फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Important clues found from mobile call details of female dentist

टीएमयू में दंत चिकित्सक की आत्महत्या का मामला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Important clues found from mobile call details of female dentist
पाकबड़ा। टीएमयू (तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी) के हॉस्टल में फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने वाली महिला दंत चिकित्सक डॉ. वैशाली चौधरी के मोबाइल कॉल डिटेल से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि डॉ. वैशाली और आशीष जाखड़ के बीच नौ अक्तूबर तक मोबाइल पर मैसेज का आदान प्रदान हुआ था, जबकि समर्थ से डॉ. वैशाली की एक दिन पहले तक फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस ने समर्थ को पूछताछ के लिए बुलाया है, ताकी ये साफ हो सके कि उनके बीच क्या बातचीत हुई थी। इसके बाद पुलिस आशीष को बुलाएगी। ये दोनों इस मामले में नामजद हैं।
विज्ञापन

हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के शाहबुद्दीन नगर निवासी प्रमोद चौधरी की 25 वर्षीय बेटी डॉ. वैशाली चौधरी बीडीएस की डिग्री लेने के बाद टीएमयू से एमडीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। वैशाली टीएमयू के हॉस्टल की चौथी मंजिल के कमरा नंबर 437 में दो अन्य छात्राओं के साथ रहती थीं। सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हॉस्टल के कमरे में वैशाली का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से बंधे फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने वैशाली के पिता की तहरीर पर आशीष जाखड़ और समर्थ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया किया गया है। केस दर्ज होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा की रूममेट के अलावा एक सहेली से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। इस दौरान सामने आया है कि आशीष जाखड़ से डॉ. वैशाली के बीच मैसेज के जरिये नौ अक्तूबर तक बातचीत हुई थी। इसके अलावा समर्थ से एक दिन पहले तक वैशाली की बातचीत की बात सामने आई है। पुलिस ये जानने का प्रयास कर रही है कि एक दिन पहले तक समर्थ और छात्रा के बीच क्या बातचीत हुई था। पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि समर्थ को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

रजिस्टर में मौजूद कागज पर लिखा मिला दो सौ बार लव
थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस को वैशाली के कमरे की तलाशी में रजिस्टर से एक कागज मिला है। इस कागज को पन्नी से कवर करके रखा था। इस पर करीब 200 बार अंग्रेजी में आशीष लव्स वैशाली लिखा हुआ था। हालांकि इस लिखावट के मद्देनजर अभी हैंडराइटिंग का मिलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed