फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IMA protests against attacks on doctors

मुरादाबाद में आ गया मानसून, अब दो दिन तक होगी झमाझम बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
IMA protests against attacks on doctors
मुरादाबाद। उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों और फसल के लिए बारिश की बाट जोह रहे किसानों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। इस बार तय समय से चार दिन पहले ही मानूसन ने मुरादाबाद सहित आसपास के इलाकों में दस्तक दे दी है। अमूमन 25 जून और उसके आसपास मानसून की दस्तक होती है। इस बार 23 जून को मानूसन आने का पूर्वानुमान जारी किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। अगले दो दिनों में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस महीने के बचे हुए अधिकांश दिन बारिश होगी। शुक्रवार सुबह काफी तेज बारिश हुई लेकिन इसके बाद मध्यम गति से रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंच गया जिससे गर्मी से काफी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंत कृषि विवि के विशेषज्ञ आरके सिंह के अनुसार दक्षिणी पूर्वी दिशा की ओर से हवा चल रही है। शुक्रवार को करीब 15 से 20 मिलीमीटर बारिश हुई है, लेकिन अगले दो दिन मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। शनिवार को 60 और रविवार को 50 मिलीमीटर बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले साल 3 जुलाई को आया था मानसून
पंत विवि के विशेषज्ञ आरके सिंह के अनुसार 2020 में मानसून तीन जुलाई को आया था लेकिन मानसून आने का आंकलन पिछले 10 साल के औसत आधार पर किया जाता है। इस आधार पर इस वर्ष 22 जून को मानसून मुरादाबाद में पहुंचने की संभावना थी लेकिन ये चार दिन पहले शुक्रवार को पहुंच गया है, इस कारण इस साल मानसूनी सीजन में सामान्य बारिश के आसार हैं, जबकि पिछले साल सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान को फायदा, मेंथा को नुकसान
इन दिनों धान की बुआई भी चल रही है जिसमें किसान को पानी की आवश्यकता होती है। इस बारिश से धान बुआई कर रहे किसान काफी खुश हैं। इसके अलावा गन्ने और अन्य फसलों के लिए भी ये बारिश फायदेमंद रही है। गन्ने के खेतों में पानी की कमी दूर हो गई है लेकिन मेंथा की फसल के लिए मानसून का जल्दी आना नुकसानदायक है। मेंथा किसानों का कहना है कि मेंथा की फसल कटाई पर है उम्मीद थी कि मानसून 25 जून के बाद आएगा लेकिन इस बार जून में कई बार बारिश के कारण मेंथा को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed