{"_id":"654d46c5d65c685b10022e2b","slug":"illegal-transportation-of-goods-by-private-buses-for-tax-evasion-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-280795-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टैक्स चोरी के लिए निजी बसों से अवैध ढंग से हो रही माल ढुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टैक्स चोरी के लिए निजी बसों से अवैध ढंग से हो रही माल ढुलाई
विज्ञापन
मुरादाबाद।
दिल्ली से मुरादाबाद काफी संख्या में निजी बसें यात्री की जगह माल ढुलाई कर रही हैं। राज्य कर विभाग ने अक्तूबर माह में 38 और नवंबर के प्रथम सप्ताह में पांच बसों को पकड़कर इसका खुलासा किया है।
राज्य कर विभाग की टीमों को अक्तूबर माह में अभियान के दौरान नौ हजार वाहनों को चेक करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन टीमों ने 11 हजार 845 वाहनों को चेक किया। इसमें 38 बसें शामिल थीं। इन बसों पर दिल्ली से लोहा, रेडीमेड सामान, इलेक्ट्राॅनिक सामान, व्यवसायी कर बचाने के उद्देश्य से मुरादाबाद और बरेली की तरफ लेकर जा रहे थे। हाईवे पर राज्य कर की टीमों ने चेकिंग के बाद बसों को रोक लिया। इसी प्रकार, मेंथा, पान मसाला, तंबाकू से भरे ट्रक भी पकड़े गए। नवंबर माह के शुरुआत में भी पांच बसें यात्री की जगह माल ढुलाई करते हुए पकड़ी गईं। इस मामले में राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 कमलेश्वर प्रसाद वर्मा ने ट्रांसपोर्ट आयुक्त को बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पकड़े गए वाहनों से तीन करोड़ 41 लाख का जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया जारी है। पिछले 2022 में अक्तूबर माह में दो करोड़ 40 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया था। अभी दीपावली के पर्व पर चेकिंग से व्यवसायियों को राहत दी गई है।
सफाईकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए दी किताब कापियां
राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 कमलेश्वर प्रसाद वर्मा ने कार्यालय की सफाई में लगे सफाईकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को दीपावली के त्योहार पर उनको अलग ढंग के उपहार दिए। उन्होंने मिठाई के अलावा सफाई कर्मियों के बच्चों को पढ़ने के लिए किताब, कापियां और कलम दी। इस मौके पर अपर आयुक्त ग्रेड -2 आर ए सेठ ने सफाईकर्मियों से कहा कि वे अपने मोहल्ले के बच्चों को भी लाएं। उनकी काउंसलिंग के साथ पढ़ाई के लिए मदद की जाएगी। अभावग्रस्त बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता भी देंगे, ताकि सफाईकर्मियों के बच्चे आगे बढ़ सकें। सरकार का भी उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर खड़े लोगों को आगे बढ़ाया जाए।