फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Illegal trade of betel nut and pan masala on a large scale

Moradabad News: सुपारी, पान मसाला का व्यापक पैमाने पर अवैध कारोबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal trade of betel nut and pan masala on a large scale
मुरादाबाद। पान और पान मसाला में प्रयोग की जाने वाली सुपारी का व्यापक पैमाने पर अवैध कारोबार हो रहा है। राज्य कर विभाग ने कोलकाता, बरेली और बिहार की कई गाड़ियों को पकड़कर अवैध ढंग से किए जा रहे कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

देश में सुपारी का उत्पादन कर्नाटक, केरल और असम में होता है। ये तीनों राज्य देश के 85 प्रतिशत मांग को पूरा करते हैं, लेकिन 15 प्रतिशत माल वर्मा, तिब्बत सहित अन्य देशों से भी आता है। जनवरी में राज्य कर ने जीएसटी नहीं जमा करने पर बरेली के फर्म की गाड़ियों की जांच की। पता चला कि व्यवसायी चोरी छिपे दस करोड़ का कारोबार कर चुका है, लेकिन 2023-24 की उसकी बिक्री शून्य दर्शाया गया था। पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। चालक ने बताया कि सुपारी से भरा ट्रक बरेली से दिल्ली के दिलशाद गार्डन जा रहा है। ट्रक पकड़े जाने पर व्यवसायी ने तत्काल साढ़े 18 लाख का जुर्माना ऑनलाइन भर दिया। इस मामले में राज्य कर विभाग ने व्यवसायी की रिपोर्ट सेंट्रल जीएसटी को भेज दी। जांच में पता चला कि यहां उसने कार्यालय दिखाया था, वहां का मकान मालिक व्यवसायी को पहचानता तक नहीं था।
विज्ञापन

राज्य कर की अमरोहा की टीम ने सात अप्रैल को दिल्ली से हाथरस जा रहे पान मसाला की गाड़ी को पकड़ लिया। इस मामले में राज्य कर ने पान मसाला को नीलाम कर 43.37 लाख रुपये वसूल किया। इसके पहले बिहार से आ रही सुपारी की गाड़ियों को राज्य कर की टीमों ने पकड़ा था। बर्मा और म्यामार के रास्ते भी सुपारी भेजी जाती है। इसका प्रयोग मुरादाबाद और दिल्ली की तरफ किया जाता है। इस धंधे से जुड़े लोग भी काफी प्रभावशाली बताए जा रहे हैं। इसी कारण अधिकारी हाथ डालते से बचते हैं। पकड़े जाने पर सफेदपोश गाड़ियों को छुड़ाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपारी, पान मसाला की कई खेप राज्य कर अधिकारियों ने पकड़ी है। इसके अलावा अवैध ढंग से किए जा रहे अन्य सामान को भी पकड़ा गया है। अब बगैर कागजात लिए सुपारी कारोबारी भी सामान भेजने से डरने लगे हैं। -आरए सेठ अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर मुरादाबाद जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed