फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Illegal occupation of 600 bighas of land in Amroha district again

Moradabad News: अमरोहा जिले में 600 बीघे जमीन पर दोबारा अवैध कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of 600 bighas of land in Amroha district again
मुरादाबाद। अमरोहा जिले के तिगरी स्थित नदी के किनारे करीब 600 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा कर लिया गया है। मंडलायुक्त ने इस मामले में डीएम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में एसडीएम से लेकर लेखपाल की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को शिकायत मिली कि तिगरी स्थित सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने फसल उगाकर अवैध ढंग से कब्जा कर लिया है। इस मामले में मंडलायुक्त ने डीएम से जवाब मांगा है। बताया कि ग्राम समाज की इस जमीन पर नेपियर घास, नंदी विहार सहित अन्य योजनाएं संचालित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कुछ लोग सरकार की योजनाओं पर पानी फेरने की कोशिश में लगे हैं। इस मामले में स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत का मामला भी सामने आया है। इस जमीन पर तीन साल के दौरान दो बार कब्जा किया गया था लेकिन मंडलायुक्त कार्यालय से एडिशनल कमिश्नर ने अमरोहा में जाकर दो बार अवैध कब्जों को हटवाया था।
विज्ञापन

इस जमीन की पड़ताल के दौरान एक किसान ने बताया कि उनको तो लेखपाल ने बंटाई पर जमीन दे रखी है। इस बात की जानकारी मिलने पर मंडलायुक्त ने डीएम से कड़ी नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट मांगी है। मंडलायुक्त का कहना है कि डीएम ने अवैध कब्जे के मामले में अभी अनभिज्ञता जताई है। रिपोर्ट मिलने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed