फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Illegal miners attack BJP MLA's supporters, three injured

अवैध खनन करने वालों का भाजपा विधायक के समर्थकों पर हमला, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal miners attack BJP MLA's supporters, three injured
अवैध खनन करने वालों का भाजपा विधायक के समर्थकों पर हमला, तीन घायल
विज्ञापन

समर्थकों की गाड़ी में भी की तोड़फोड़, जिला खनन अधिकारी ने अवैध खनन के दो वाहनों को किया सीज
रामपुर। मिलक से भाजपा की विधायक राजबाला द्वारा की गई अवैध खनन की शिकायत पर उनके समर्थकों के साथ चेकिंग करने पहुंचे जिला खनन अधिकारी ने दो वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई करके खनन अधिकारी के जाने के बाद विधायक समर्थक खनन के वाहनों की वीडियो बना रहे थे। इस पर अवैध खनन करने वाले 15-20 लोगों ने विधायक के समर्थकों पर हमला कर दिया। मारपीट में विधायक के तीन समर्थक घायल हो गए। हमलावरों ने समर्थकों की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
मिलक से भाजपा विधायक राजबाला ने जिला खनन अधिकारी से अवैध खनन की शिकायत की थी। जिसपर मंगलवार की रात जिला खनन अधिकारी राजकुमार संगम विधायक के समर्थकों के साथ पटवाई पहुंच गए। रात 12 बजे से तीन बजे तक अवैध खनन से लदे दो वाहन आए जिनको सीज कर दिया गया। इसके बाद जिला खनन अधिकारी चले गए। बाद में विधायक के समर्थक मौके पर ही रुके रहे और अवैध खनन के वाहनों की वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान सुबह करीब साढ़े तीन बजे 15-20 अज्ञात लोग वाहनों से आ गए और विधायक समर्थकों पर हमला बोल दिया। जमकर मारपीट की। इसमें विधायक समर्थक भारत सिंह, अनु चौहान, अनिल चौहान घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

-अवैध खनन की सूचना पर हम विधायक समर्थकों के साथ पटवाई क्षेत्र में चेकिंग करने के लिए पहुंचे थे। रात 12 बजे से तीन बजे तक आए सिर्फ दो वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। इसके बाद जब कोई वाहन नहीं आया, तो हम वहां से आ गए। फिर वहां क्या हुआ हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार संगम, जिला खनन अधिकारी, रामपुर
-क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा जोरों पर है। ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं जिससे लोगों में रोष है। अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों का संचालन रोका जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।
-राजबाला, भाजपा विधायक, मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed