फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Illegal liquor and drugs worth Rs 2 crore recovered, cash worth more than Rs 30 lakh seized

Moradabad News: दो करोड़ की अवैध शराब और नशीले पदार्थ बरामद, 30 लाख से ज्यादा की नकदी जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor and drugs worth Rs 2 crore recovered, cash worth more than Rs 30 lakh seized
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार बुधवार शाम यानी आज शाम छह बजे थम जाएगा। 16 मार्च से अब तक जनपद में पुलिस टीमें दो करोड़ चार लाख 77 हजार 596 रुपये की कीमत की अवैध शराब और नशीले पदार्थ बरामद कर चुकी हैं जबकि अलग-अलग जगहों पर चेकिंग के दौरान 30 लाख 90 हजार 670 रुपये की नकदी जब्त की गई है। लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्टरी पड़ी जा चुकी हैं। 414 केस दर्ज कर 429 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से अवैध तमंंचे, कारतूस और चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद उत्तराखंड बॉर्डर पर 11, संभल, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर बॉर्डर पर 11 और जनपद के अंदर 33 बैरियर बनाए गए थे। सभी बैरियर पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर पुलिस टीमों ने चेकिंग की। इसके अलावा 19 थानों और एसओजी लगातार अवैध शराब, नशीले पदार्थ और अवैध हथियारों की तस्करी करने और बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। चेकिंग के दौरान एफएसटी और एसएसटी ने 30 लाख 90 हजार 670 रुपये की बरामदगी की है। इस रकम को जब्त किया गया है। इसके अलावा 42 लाख 96 हजार 880 रुपये की कीमत की शराब बरामद की है। 819 केस दर्ज कर 886 आरोपी जेल भेजे गए हैं। कच्ची शराब बनाने की 51 भट्ठियां तोड़ी गई हैं। एक करोड़ 61 लाख 80 हजार 716 रुपये की चरस, स्मैक समेत अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए किए हैं। एनडीपीएस एक्ट में 123 केस दर्ज कर 136 आरोपी जेल भेजे गए हैं। भोजपुर, मूंढापांडे, सिविल लाइंस में एक-एक फैक्टरी और कांठ में दो अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरियां पकड़ी गईं हैं। अवैध शस्त्र के मामले में 414 केस दर्ज कर 429 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से 291 अवैध तमंचे, 330 कारतूस और 151 चाकू और छुरी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


इनके खिलाफ भी की गई है कार्रवाई
- 4513 चालानी रिपोर्ट बनाकर 53348 पर की गई शांतिभंग में कार्रवाई
- 40982 लोगों पर एक से दो लाख के मुचलकों से पाबंद कराया गया
- 40 आरोपी जिला बदर
- 4100 व्यक्तियों को रेड कार्ड
- 3560 व्यक्तियों को येलो कार्ड
- 3600 व्यक्तियों को ग्रीन कार्ड


गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
चोरी, लूट, डकैती, गोकशी, धोखाधड़ी समेत अन्य तरीके से संगठित अपराध करने वाले 117 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में 36 केस दर्ज किए गए हैं। इनके नाम, परिजन और रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज वाहन, मकान, भवन निर्माण, प्लाॅट, कृषि भूमि की जानकारी कर गैंगस्टर अधिनियम की धारा-14(1) के अन्तर्गत कुल 14 मामलों 30523218 रुपयों की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृत 178 हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट बंद
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जुटी पुलिस ने 2018 हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान पाया गया कि 178 हिस्ट्रीशीटर की मृत्यु हो है। थानों की ओर से एसएसपी को इनकी रिपोर्ट भेजी गई। तब 178 हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट बंद की गई। जबकि लूट, चोरी, डकैती, हत्या, गोकशी, धोखाधड़ी समेत अन्य अपराधों में शामिल 24 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। सक्रिय 1008 हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। 520 हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ 110जी और 43 हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है। 12 हिस्ट्रीशीटरों को जिला बदर किया गया है। जबकि 34 हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। इनके अलावा 169 हिस्ट्रीशीटर जिला कारागार में बंद हैं।


14638 शस्त्र जमा कराए, 38 लाइसेंस निरस्त
चुनाव संहिता लागू होते ही थाने स्तर पर लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा रहे थे। आपराधिक मामलों में लाइसेंसधारियों के लाइसेंस निरस्त कराकर 38 शस्त्र जमा कराए गए हैं। जनपद में 18727 लाइसेंसी शस्त्र हैं। इनमें 7642 थानों एवं 6996 शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों पर जमा कराए गए हैं। 2747 शस्त्रों को स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed