फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   illegal construction had stopped in moradabad

अवैध कॉलोनी काटते देख भड़कीं एमडीए उपाध्यक्ष, मकानों का निर्माण रुकवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
illegal construction had stopped in moradabad
मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र के भदौरा में माफिया अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे हैं। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी अवैध निर्माण देख भड़क गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता से संपूर्ण जांच कराकर माफियाओं को चिह्नित कर उनकी सूची बनाने को कहा है। साथ ही छह मकानों के निर्माण को जांच रुकवा दिया है। उन्होंने कहा है कि जांच में अवैध कॉलोनी विकसित करने का मामला मिला तो विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर से सटे भदौरा में चार सौ से अधिक प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए टेंडर भी हो चुका हे। बुधवार को एमडीए उपाध्यक्ष प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करने गईं थीं। इस दौरान सचिव, अधीक्षण अभियंता और जेई भी मौजूद थे। सरकारी भूमि पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जबकि आसपास की भूमि पर कॉलोनी काटी जा चुकी है। उपाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद सचिव से मामले की संपूर्ण जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी बनाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने जेई एमपी सिंह को तत्काल जांच शुरू करने को कहा। तीन दिन में अवैध कॉलोनी बनाने वाले डेवलपर्स को चिह्नित कर उनकी सूची बनाने को कहा है। साथ ही अतिक्रमणकारियों और अवैध कॉलोनी काटने वालों को नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में भी काटी जा रहीं अवैध कॉलोनी
एमडीए उपाध्यक्ष ने यह भी कहा है कि शहर में भी अवैध कॉलोनी काटे जाने की जानकारी उनके पास है। किस इलाके में कितनी अवैध कॉलोनी बन रही हैं। साथ ही इन कॉलोनी के डेवलपर्स का पता लगाकर उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। इनकी सूची मिलती ही उन्हें नोटिस देने के साथ उन पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने दी चेतावनी, अवैध कॉलोनी में न खरीदें प्लॉट
एमडीए उपाध्यक्ष ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह प्लॉट खरीदकर अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं तो प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की जांच जरूर कर लें। शहर और आसपास के इलाके में भू-माफिया कृषि भूमि को खरीदकर उस पर सड़कों का जाल बिछाकर और बिजली पोल लगाकर लोगों को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में वे वहां प्लॉट खरीदकर अपना पैसा बर्बाद न करें। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद ऐसी कॉलोनियों में चेतावनी बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऐसी जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed