{"_id":"6223b02231327f0914795003","slug":"illegal-coment-against-baba-saheb-city-news-mbd420735411","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय पॉलीटेक्निक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय पॉलीटेक्निक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक में एक छात्र द्वारा सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी छात्र को संस्था से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई है। वहीं, आरोपी छात्र ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने कृत्य की माफी मांगी है।
मूलरूप से जनपद मऊ निवासी और मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के छात्र ने शनिवार को सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका एबीबीपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी छात्र के पिता शनिवार को पॉलीटेक्निक पहुंच गए और जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत हुए। राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य तजम्मुल अफजाल ने बताया कि आरोपी छात्र को संस्था से निष्काषित कर दिया गया है। जांच समिति में डॉ. चंद्रशेखर, संजय यादव, विनीत कुमार और अमित कुमार को शामिल किया गया है। शनिवार को समिति के सदस्यों ने आरोपी छात्र के पिता के बयान भी दर्ज किए हैं। समिति बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।