फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IHGF fair starts from today at Expo Center Greater Noida

Moradabad News: एक्सपो सेंटर ग्रेटर नोएडा में आईएचजीएफ मेले का आगाज आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
IHGF fair starts from today at Expo Center Greater Noida
मुरादाबाद। हस्त शिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की तरफ से ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में मंगलवार से आईएचजीएफ मेले का आगाज होगा। मेला दस फरवरी तक चलेगा। इसमें सौ से अधिक देशों के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद ने कहा कि दुनिया भर के खरीदारों की भीड़ इस मेले में आएगी। वह भारतीय हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे लक्ष्य तीन गुना 2030 तक के अनुरूप है। मेले का उद्घाटन कपड़ा एवं रेलवे राज्य मंत्री दर्शना विक्रम जरदोश करेंगी। आईईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि एक ही छत के नीचे हस्तशिल्प निर्यातकों के दुनिया के सबसे बड़े जमावड़े के रूप में लोकप्रिय आईएचजीएफ दिल्ली मेला हमारी क्षमता को प्रदर्शित करता है। हमारा मिशन विनिर्माण और निर्यात के लिए उत्पादन क्षमता को बढ़ाना, गुणवत्ता बढ़ाना, डिजाइनों में नवीनता लाना, नए उत्पाद विविधताएं पेश करना है। देश के भीतर बेजोड़ विविधता और विकल्पों का लाभ उठाते हुए बड़े थोक विक्रेता और आयातक जरूरतों को पूरा करते हैं।
विज्ञापन

आईएचजीएफ दिल्ली फेयर-स्प्रिंग 2024, रिसेप्शन कमेटी की अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि वर्षों से इस मेले ने अपनी अंतरराष्ट्रीय पहुंच के माध्यम से उद्यमियों, निर्माताओं, निर्यातकों और कारीगरों के लिए बाजार बनाए हैं। साथ ही इस कार्य के लिए अपनी एक सशक्त पहचान भी हासिल की है। हम वैश्विक खरीदारों को एक ही छत के नीचे भारतीय प्रदर्शकों के सबसे बड़े समूह से मिलने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। मेले में देश के तीन हजार से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे। निर्यातकों को 900 स्थायी शोरूम तक पहुंच प्राप्त होगी। क्रेता लाउंज और रिफ्रेशमेंट जोन के अलावा फैशन शो, पैनल चर्चा, ज्ञान सेमिनार जैसे अतिरिक्त आकर्षण शो प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित होंगे। ईपीसीएच के वाइस चेयरमैन नीरज खन्ना ने बताया कि आईएचजीएफ दिल्ली मेला वैश्विक स्तर पर घर, जीवनशैली, फैशन, फर्निशिंग और फर्नीचर बाजारों की मांग को पूरा करने की क्षमता एवं काबलियत रखता है। दुनिया भर से खरीदार अपनी सोर्सिंग आवश्यकताओं के लिए आईएचजीएफ-दिल्ली मेले में आना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आर. के वर्मा ने बताया कि मेले को विस्तृत प्रचार प्रसार देने के लिए ने ईपीसीएच ने व्यापक प्रचार अभियान चलाया है। भारतीय दूतावासों ने अपने-अपने देशों में खरीदारों और आयातकों को निमंत्रण दिया है। 100 से अधिक देशों से विदेशी खरीदार ने आने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। अर्जेंटीना के सागरदा माद्रे, ऑस्ट्रेलिया के एम्बैंक सहित कई लोगों ने आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed