फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IGHF virtual fair pland in october

अक्टूबर में एक और वर्चुअल फेयर की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
IGHF virtual fair pland in october
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) अक्टूबर माह में एक और फेयर की तैयारी कर रहा है। इस फेयर को भी वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित करने का विचार है। दरअसल परिषद का मानना है कि इस समय वर्चुअल प्लेटफार्म ही ऐसा विकल्प है जो न केवल बेहतर व्यापार का आधार तैयार कर रहा है बल्कि सुरक्षित भी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में वर्चुअल फेयर का दौर चल निकला है। वर्चुअल प्लेटफार्म पर ही 13 से 19 जुलाई तक आयोजित किया गया 49 वो आईएचजीएफ दिल्ली फेयर सफलता के साथ समाप्त हुआ था। इस फेयर की सफलता से निर्यातकों के चेहरे खिले रहे क्योंकि इसे साढ़े सात हजार बायर्स ने विजिट किया। निर्यातकों, बाइंग एजेंटों एवं बायर्स ने खूब उत्साह दिखाया था। सकारात्मक पक्ष यह रहा कि विभिन्न स्टॉल पर नए बायर्स दिखे। इस फेयर में दुनिया के कई क्षेत्रों से व्यापारियों ने भाग लिया। यूरोप के (1050), उत्तरी अमरीका (750), आसियान क्षेत्र (525), एशिया (350), दक्षिणी अमरीका (255), खाड़ी देशों (250) और अफ्रीका के (202) ओवरसीज बायर्स ने इसमें भाग लिया था। सात दिन के इस आयोजन के दौरान 320 करोड़ रुपये मूल्य की सीरियस बिजनेस इनक्वायरी होने की उम्मीद जगी जिस पर अब आर्डर आने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में ईपीसीएच एक ओर ऐसे ही फेयर को करने की तैयारी कर रहा है। अक्टूबर में इसका आयोजन तय माना जा रहा है। हालांकि अभी तारीख को लेकर मंथन किया जा रहा है। इसके लिए निर्यातकों के अलावा ईपीसीएच की टीम सरकार से भी बात कर रही है।
विज्ञापन

अक्टूबर में एक और बिजनेस फेयर करने पर विचार चल रहा है। इसे जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पिछले फेयर की सफलता के बाद यह यह कदम उठाने का विचार चल रहा है- राकेश कुमार, महानिदेशक ईपीसीएच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed