फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IG ramit Sharma take president platinum medal for his best services

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आईजी को प्रशंसा चिन्ह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
IG ramit Sharma take president platinum medal for his best services
रमित शर्मा आई जी ।
मुरादाबाद। विशिष्ट सेवाओं के लिए मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा को राष्ट्रपति के प्लेटिनम मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह मेडल गुरुवार को 15 अगस्त पर प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक बिजनौर संजीव त्यागी और अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह समेत मंडल के कुल 63 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी सहरानीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रा दिवस पर विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

आईजी रमित शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा चिन्ह के रूप में राष्ट्रपति का प्लेटिनम मेडल प्रदान किया गया है। बिजनौर के एसपी संजीव त्यागी को सिल्वर मेडल और एएसपी अमरोहा बृजेश सिंह को भारत सरकार के नवसृजित उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। इनके अतिरिक्त पदक के लिए जिन पुलिस कर्मियों को चुना गया है उनमें विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वालों में मुरादाबाद के एसआई बचे सिंह नेगी, एसआई दलपत सिंह, हेड कांस्टेबिल प्रहलाद सिंह, बिजनौर के हेड कांस्टेबिल मुनेंद्र पाल सिंह, अमरोहा के हेड कांस्टेबिल रोहिताश सक्सेना और संभल के उपनिरीक्षक जबर सिंह शामिल हैं। प्रशंसा चिन्ह के लिए मुरादाबाद के एसआई गोपनीय धर्मेंद्र कुमार को सिल्वर पदक में चुना गया है। रामपुर के निरीक्षक गोपनीय सुदेश चंद्र कटियार को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, मुरादाबाद के इंस्पेक्टर पान सिंह, हेड कांस्टेबिल सोमेंद्र पाल सिंह, संभल के एसआई अजय कुमार, हेड कांस्टेबिल ईश्वर दयाल, रामपुर के आरक्षी चालक राजपाल सिंह और अमरोहा के आरक्षी चालक नरेश चंद्र शर्मा को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए चुना गया है। इसके अतिरिक्त अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा के लिए मंडल के 46 पुलिस कर्मियों को भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सेनानायक नितिन तिवारी को मिलेगा गोल्ड मेडल
मुरादाबाद। पीएसी पश्चिमी जोन के अधीनस्थ पीएसी वाहिनियों में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को उनके अच्छे कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। पीएसी के 55 अधिकारी व कर्मचारी का नाम इसमें शामिल किया गया। मेरठ की 06 वीं वाहिनी के सेना नायक नितिन तिवारी को गोल्ड मेडल और गौतम बुद्घनगर 49 वाहिनी पीएसी की सेना नायक कल्पना सक्सेना को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सुरेश कुमार, रमेश चंद्र, राम गोविंद, हरि बाबू, विनोद कुमार, महावीर सिंह, बाबूराम त्यागी व वीर पाल सिंह और कुंवरपाल सिंह को भी सिल्वर मेडल मिलेगा। पुलिस पदक में राजेंद्र सिंह, राजेंद्र मणि, बलवीर सिंह और युवराज सिंह को शामिल किया गया। अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए पीएसी के 21 अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इनके अलावा उत्कृष्ट सेवा पदक में 18 अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय गौतम समेत 19 पुलिस कर्मी होंगे मिलेगा सम्मान
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। जारी सूची में मुरादाबाद में तैनात इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम समेत 19 पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा सब इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप द्विवेदी और विज्ञान स्वरुप मिश्र व दलपत सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सक्सेना व विनोद कुमार सिंह हैं, ताजवर सिंह, राजपाल सिंह, हम्बीर सिंह, ओमवीर सिंह, मेघराज सिंह, प्रेमपाल, योगेंद्र पाल सिंह, जसबीर सिंह, राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, और ब्रजपाल सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed