फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If you go to Katranaj, take water with you... there are two taps here, and they are also broken.

Moradabad News: कटरानाज जाएं तो पानी साथ ले जाएं... यहां दो नल, वो भी खराब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
If you go to Katranaj, take water with you... there are two taps here, and they are also broken.
मुरादाबाद। कटरानाज बाजार में व्यापारियों व ग्राहकों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। बाजार में दो नल हैं लेकिन खराब पड़े हुए हैं। पानी या तो खरीदकर पीना पड़ता है या फिर वह घर से लाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में वाटर कूलर और प्याऊ की जरूरत है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। जनप्रतिनिधि, नगर-निगम के अधिकारी कोई नहीं आता है।
विज्ञापन

कटरा नाज बाजार में सभी प्रकार की खाद्य सामग्री मिलती है। यहां पर शहर के विभिन्न जगहों से लोग सामान खरीदने आते हैं। इसके बावजूद बाजार में ग्राहकों को स्वच्छ पेयजल की तलाश करनी पड़ती है। बाजार में दो नल लगे हुए हैं लेकिन वह किसी काम के नहीं है। दोनों नल तीन महीने से खराब पड़े हुए हैं। इसकी वजह से अधिकतर लोगों को पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्राहक बाजार में आते हैं। बाजार में अगर किसी को प्यास लग जाए तो उसे पानी खरीदना पड़ेगा। उनका कहना है कि पूरे बाजार में वाटर कूलर और प्याऊ की व्यवस्था नहीं है। अगर बाजार में वाटर कूलर लग जाए तो सभी को ठंडा पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दुकानदार बोले
-एक नल मंदिर में और एक कालू मिष्ठान भंडार के पास है। दोनों खराब हैं। सभी लोग यहीं से पानी भरते थे। इस नल को अभी तक नहीं बनवाया गया है। इसकी वजह से पानी खरीदना पड़ता है।- अजय चंद्रा, दुकानदार
-बाजार में वाटर कूलर व प्याऊ कभी नहीं लगवाया गया। जबकि मंदिर के पास जगह है। अगर वाटर कूलर लग जाता तो सभी को ठंडा पानी मिलता। -बिट्टू चंद्रा, दुकानदार
-गर्मी शुरू हो गई है। बाजार में पीने के पानी की जरूरत है। घर से पीने का पानी लाते हैं। पानी खत्म होने के बाद खरीदना पड़ता है। -मुन्ना लाल, दुकानदार
-बाजार में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से ग्राहकों को भी पानी देना पड़ता है। गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। बाजार में वाटर कूलर की जरूरत है।-शिवा रस्तोगी, दुकानदार
-बाजार के लोग कई बार वाटर कूलर और प्याऊ लगवाने की मांग उठा चुके हैं। चाहे अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि, व्यापारियों की कोई सुनने वाला नहीं है।-राजीव, दुकानदार
-नल में सुबह शाम पानी आता है। लेकिन वह पीने लायक नहीं रहता। मैं पानी की केन मंगवाता हूं। दुकान पर कई कर्मचारी होने की वजह से पानी कम पड़ जाता है।-अजय गुप्ता, दुकानदार
-बाजार में लगे नल तीन महीने से खराब पड़े हुए हैं। अगर इस नल को ठीक करा दिया जाए तो लोगों को पीने के पानी की कुछ सुविधा मिल जाएगी।-सौरभ, दुकानदार
-बाजार में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी की व्यवस्था नगर-निगम को करनी चाहिए। घर से पीने का पानी लेकर आना पड़ता है। पानी खत्म होने पर मजबूरी में खरीदना पड़ता है।-प्रशांत गुप्ता, दुकानदार

-गर्मी शुरू हो गई है। दोपहर के समय प्यास ज्यादा लगती है। दुकान पर कई कर्मचारी काम करते हैं। कैन से पानी मंगाते हैं लेकिन वह कम पड़ जाता है।-नावेद, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed