फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If this is the speed then it will take 206 days for vaccination

यही रही रफ्तार तो टीकाकरण में लग जाएंगे 206 दिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
If this is the speed then it will take 206 days for vaccination
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की धीमी पड़ी रफ्तार के बीच टीकाकरण अभियान गति नहीं पकड़ पा रही है। अब तक जिले में 18 वर्ष पार आयु वर्ग की 22 लाख की आबादी में से सिर्फ 4.82 लाख लोगों को ही वैक्सीन की पहली डोज लग पाई है। जुलाई के 11 दिनों में औसतन हर दिन 8331 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा है। अगर टीकाकरण की यही रफ्तार रही तो बाकी बचे 17.17 लाख लोगों को डोज लगने में 206 दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की कुल आबादी करीब 36 लाख है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वालों की संख्या 22 लाख है। जिले में चल रहे तीसरे चरण के टीकाकरण में 18 वर्ष पार वालों को टीका लगाया जा रहा है। जिले में 13 जुलाई तक वैक्सीन की 5.81 लाख डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 4.482 लोगों को पहली और 98,660 लोगों को पहली और दूसरी दोनों डोज लगाई जा चुकी है। अभी 17.17 लाख लोगों को टीका लगना बाकी है। शुरुआत के तीन महीने में टीकाकरण की रफ्तार काफी सुस्त रही थी। मई से टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी, लेकिन वैक्सीन की कमी से रफ्तार बीच-बीच में धीमी पड़ जाती है। जुलाई के टीकाकरण के 11 दिवसों में 85,693 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। औसतन हर दिन 8,331 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण का यह औसत अभी तक का सबसे अधिक है। अगर स्वास्थ्य विभाग इसी रफ्तार से आगे भी टीकाकरण को जारी रखता तो 17.17 लाख लोगों को कोरोना से महफूज करने में 206 दिन और लग जाएंगे। ऐसे में टीकाकरण की रफ्तार और संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना संक्रमण की रफ्तार तेज हो सकती है।
विज्ञापन

- टीकाकरण की रफ्तार वैक्सीन उपलब्धता पर निर्भर है। वैक्सीन पर्याप्त होेने पर गांवों में विशेष अभियान भी चलाया जाता है। केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाती है। 13 जुलाई तक जिले में 4,82,852 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 98,660 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

किस आयु वर्ग का कितना हुआ टीकाकरण
वर्ग पहली डोज दूसरी डोज
हेल्थ वर्कर 17422 14566
फ्रंटलाइन वर्कर 15613 11607
18 से 44 वर्ष तक 2,43,119 11,268
45 से 60 वर्ष तक 129945 33576
60 वर्ष पार 76753 27643
नोट: ये आंकड़ा 13 जुलाई तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed