फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If the money was not given for the expenses on Holi, the servant kidnapped the son of the owner

होली पर खर्चे के रुपये नहीं दिए तो नौकर ने कर लिया मालिक के बेटे का अपहरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
If the money was not given for the expenses on Holi, the servant kidnapped the son of the owner
होली के दिन खर्चे के लिए चार हजार रुपये नहीं देने पर नौकर ने मालिक के सात वर्षीय इकलौते बेटे का अपहरण कर लिया। घटना से परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 14 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। यहां पर दीपक कुमार का परिवार रहता है। पेशे से किसान दीपक के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक सात वर्ष का बेटा है। वह कक्षा दो में पढ़ता है। मूलरूप से जनपद संभल के बहजोई आलपुर महथरा गांव निवासी चंद्रपाल तीन साल से दीपक के घर बतौर नौकर काम करता आ रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि होली के दिन नौकर चंद्रपाल ने मालिक दीपक से 4000 रुपये खर्चे के लिए मांगे थे, लेकिन उन्होंने रुपये नहीं दिए। इससे नाराज होकर चंद्रपाल ने दोपहर 12 बजे अपने मालिक के इकलौते बेटे का अपहरण कर लिया। जिस बाइक से नौकर ने बच्चे का अपहरण किया था, वह बाइक भी कुछ दिन पहले उसने मालिक दीपक से खरीदी थी। इकलौते बेटे के अपहरण से किसान के परिवार के होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद उसका पता नहीं लगा। लिहाजा शाम को परिजनों ने घटना की जानकारी नौगांवा सादात थाना पुलिस को दी और नौकर के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना संज्ञान में आते ही सीओ विजय कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। एसपी पूनम ने सीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर बच्चे की तलाश शुरू कराई। सीओ विजय कुमार राणा और इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह की टीम ने छानबीन की। मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर नौकर की लोकेशन धनौरा रोड पर मिली, वहां से उसे गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक थाने लाकर पुलिस ने नौकर से पूछताछ क तो उसने होली पर खर्चे के लिए रुपये नहीं मिलने से नाराज होकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि बरामद बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी नौकर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि अपहृत बच्चा नौकर चंद्रपाल से बेहद लगाव रखता था। बच्चा घर में अकसर उसके साथ रहता था। उसकी देखरेख में सो भी जाता था। इसी लगाव का फायदा उठाकर नौकर बच्चे को साथ ले जाने में कामयाब हो गया। पूछताछ में नौकर ने बताया कि घर से ले जाकर उसने सबसे पहले दुकान से बच्चे को चॉकलेट दिलाई फिर धनौरा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में तेल भरवाया और आगे ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed