फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If power goes out within three days, call the control room

Moradabad News: तीन दिन में बिजली जाए तो लगाएं कंट्रोल रूम को फोन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
If power goes out within three days, call the control room
मुरादाबाद। तीन दिवसीय त्योहार के मद्देनजर सीएम योगी ने विद्युत निगम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के आदेश दिए हैं। इसके लिए शहर में तैयारियां कर ली गई हैं। एसई मुनीश चोपड़ा ने मीटिंग लेकर सभी एसडीओ व जेई को निर्बाध सप्लाई के लिए निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 16 जून को गंगा दशहरा, 17 को बकरीद व 18 को बड़ा मंगल है। तीनों दिन कोई शटडाउन नहीं लिया जाएगा। शहर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। यदि कहीं फाल्ट होता है तो उसे फौरन अटेंड करें। ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में ट्रॉली ट्रांसफार्मर पहले से तैयार रखें। वहीं उपभोक्ताओं के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है। मुख्य अभियंता आरके बंसल ने कहा कि उपभोक्ता बिजली कटौती की शिकायत 9193300109 पर कर सकते हैं। 24 घंटे के लिए स्टाफ की ड्यूटी उपभोक्ताओं की कॉल सुनने व समस्या का निराकरण करने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed