फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If Pakbada comes with a wedding procession, I will kill you.

Moradabad News: बरात लेकर पाकबड़ा आया तो जान से मार दूंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
If Pakbada comes with a wedding procession, I will kill you.
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के मंगेतर को सिरफिरे आशिक ने फोन पर धमकाया है। आरोपी ने कहा कि अगर पाकबड़ा बरात लेकर आया तो जान से मार दूंगा। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ पाकबड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पाकबड़ा नगर पंचायत के एक मोहल्ले में रहने वाली एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी दिल्ली रोड स्थित संस्थान में बीबीए कर रही थी। वह कॉलेज आती जाती थी तो पाकबड़ा निवासी सिरफिरा आशिक उसकी बेटी का पीछा करने लगा था। आरोपी अश्लील हरकतें, छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करता था। जिससे परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पिता ने युवक के परिजनों से बात की तो उल्टा युवक के परिजनों ने उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। युवक के डर की वजह से पीड़ित ने अपनी बेटी की बीच में ही पढ़ाई बंद करा दी थी। इसके बाद पिता ने तीन माह पहले बेटी का रिश्ता रामपुर में एक युवक से तय कर दिया था। उसके बाद से युवक छात्रा के फोटो एडिट कर उन्हें अश्लील बनाकर और निकाह की फर्जी रसीद बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

8 जनवरी को आरोपी तीन चार अज्ञात लड़कों को लेकर युवती के मंगेतर के घर पहुंच गया। वहां आरोपी धमकी दी की अगर पाकबड़ा बरात लेकर आए तो जान से मार दूंगा। युवती के मंगेतर और उसके परिवार के लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर पिता के पास भेज दिया। यह देख युवती के परिजन दंग रह गए। युवक की हरकतें देखकर युवती की मानसिक हालत खराब हो गई है। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed