फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IB and ATS engaged in knowing the reality of the letter threatening to blow up the stations

मुरादाबाद: धमकी भरे खत की वास्तविकता पता लगाने में जुटे आईबी और एटीएस, बढ़ाई गई सतर्कता

Tue, 02 Nov 2021 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 02 Nov 2021 01:54 AM IST
सार

एडीजी पीयूष आनंद ने बताया कि प्रदेश भर में जीआरपी की सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। मुरादाबाद अनुभाग में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
IB and ATS engaged in knowing the reality of the letter threatening to blow up the stations
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद रेल मंडल के हापुड़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को आतंकी संगठन की ओर से मिले धमकी भरे खत के बाद प्रदेश भर में अलर्ट जारी है। इस खत की वास्तविकता का पता लगाने में इंटेलिजेंस ब्यूरो और आंतकरोधी दस्ता (एटीएस) जुट गए हैं। सभी जनपदों में सिविल पुलिस की भी सहायता ली जा रही है। साथ ही जीआरपी के एडीजी पीयूष आनंद ने इसका संज्ञान लेकर जीआरपी के सभी पुलिस अधीक्षकों को हर थाना क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को भी विभिन्न स्टेशनों पर सघन चेकिंग जारी रही। ज्ञात हो कि रविवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को सामान्य डाक से एक पत्र प्राप्त हुआ था। इस पत्र पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का नाम लिखा है। खत में धमकी दी गई है कि संगठन जेहादियों की मौत का बदला लेगा। 26 नवंबर को हापुड़, खुर्जा, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा छह दिसंबर को प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, उज्जैन, गुजरात और अहमदाबाद के मंदिरों में धमाका करने की बात लिखी है।
विज्ञापन


एडीजी पीयूष आनंद ने बताया कि प्रदेश भर में जीआरपी की सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। मुरादाबाद अनुभाग में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जीआरपी गाजियाबाद ने इस मामले में मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है। हर अधिकारी और पुलिसकर्मी अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed