{"_id":"64f58d547aba8f011a0f26ea","slug":"ias-manvendra-singh-takes-over-as-district-magistrate-moradabad-meeting-with-officers-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: आईएएस मानवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी का पदभार किया ग्रहण, अफसरों के साथ बैठक कर जनता से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: आईएएस मानवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी का पदभार किया ग्रहण, अफसरों के साथ बैठक कर जनता से किया संवाद
Mon, 04 Sep 2023 01:25 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:25 PM IST
सार
मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अफसरों के साथ बैठक कर जिले के बारे में जाना। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों का निस्तारण करवाया।
विज्ञापन
मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह चार्ज लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के नवनियुक्त जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सोमवार को वह कार्यालय पहुंचे और अफसरों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने जनता से संवाद कर शिकायतों का निस्तारण किया। सरकार ने शनिवार देर रात छह जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया था। इसमें मुरादाबाद भी शामिल था।
विज्ञापन
इससे पहले तत्कालीन डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह का मुरादाबाद में कार्यकाल करीब 27 महीने का रहा। उनके तबादले के पीछे की वजह लोकसभा चुनाव बताया गया। लखीमपुर से तबादला होकर आए शैलेंद्र कुमार सिंह ने पांच जून 21 को बतौर मुरादाबाद डीएम कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन
उन्होंने 2022 में विधानसभा चुनाव और 2023 में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। अपने 27 महीने के कार्यकाल में वह किसी विवाद में नहीं रहे। उनका व्यवहार सरल और सहज रहा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके या विधानसभा चुनाव करने वाले अधिकारियों का तबादला तय है।
विज्ञापन
सत्ता पक्ष, विपक्ष में बनाए रखा तालमेल
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में सामंजस बनाए रखा था। दोनों पक्षों के जनप्रतिनिधियों को समान तवज्जों दिया। उनके इस कार्यप्रणाली के विपक्षी भी कायल रहे। उधर, डीएम जिले में विश्वविद्यालय के लिए लगातार प्रयासरत रहे। इसके लिए वह लगातार शासन में पैरवी करते रहे।