फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   I can't live without you... Salon owner shoots himself in the heart and kills himself

Moradabad News: तेरे बिन नहीं जी सकता... सैलून संचालक ने दिल पर गोली मारकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:02 AM IST
विज्ञापन
I can't live without you... Salon owner shoots himself in the heart and kills himself
कुंदरकी। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी सैलून संचालक मो. अजीम (20) ने अपनी प्रेमिका को व्हाट्सएस पर मैसेज लिखा तेरे बिन जी नहीं सकता... इसके बाद अजीम ने दिल के पास तमंचा सटाकर गोली मारकर जान दे दी। बुधवार की सुबह दस बजे घर से करीब 500 मीटर दूर बछुआ बाग में उसका शव मिला जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस को शव के पास तमंचा पड़ा मिला जबकि उसकी जेब में दो कारतूस मिले हैं। हालांकि परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाला मो. अजीम कुंदरकी में ही सैलून चलाता था। बताया जा रहा है कि करीब एक साल से कुंदरकी की एक युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं थे जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे से मो. अजीम अपने घर से कोल्ड डि्रंक लेने जाने की बात कहकर निकला था। वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात में ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। बुधवार सुबह घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर आम के बाम में अजीम शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुला ली।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ अशोक कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों से अजीम के लापता होने के बारे में जानकारी ली। पुलिस को शव के पास ही उसका मोबाइल मिल गया। इसके अलावा उसके जेब से तो कारतूस भी मिले हैं। पुलिस को मौके पर मिले मो. अजीम के मोबाइल को पुलिस ने चेक किया तो पता चला कि युवक और युवती के बीच वाट्सएप मैसेज किए गए हैं। रात करीब दो बजे युवती की ओर से वाट्सअप पर आई-लव यू के मैसेज भेजे गए हैं। मोबाइल में तमंचे और कारतूस का वीडियो भी मिला है। वीडियो में तीन कारतूस दिख रहे हैं जबकि युवक की जेब से दो कारतूस मिले है। एक कारतूस आत्महत्या में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो. अजीम ने करीब आठ बजे अपने एक दोस्त को भी फोन किया था। पुलिस ने दोस्त से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कॉल पर रो रहा था और मरने की बात कर रहा था। वह बोला रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं मर जाऊंगा। हालांकि परिजन हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। बुधवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक ने दिल के पास तमंचा सटाकर गोली मारी थी। गोली दिल को चीरते हुए बाहर निकल गई थी।
एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि साक्ष्य और मौका ए-वारदात आत्महत्या किए जाने की ओर इशारा कर रहे हैं। अब तक हत्या किए जाने वाली कोई ऐसा साक्ष्य सामने नहीं आया है। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।

---
महिलाओं ने शव रोककर जताया आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग

कुंदरकी। जब पुलिस सैलून संचालक मोहम्मद अजीम का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी तभी पीड़ित परिवार की महिलाओं अपने परिजनों के साथ शव को रोककर कहने लगी कि पहले हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। कुछ देर के लिए हंगामे से जैसा माहौल हो गया। समझाने के बाद परिजनों ने शव को जाने दिया। इसके बाद पुलिस ने एक प्राइवेट वाहन में रखकर शव का पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाग में भी अजीम की तलाश करने गए थे लेकिन उस समय बाग में शव नहीं था। उन्हाेंने आशंका जताई कि हत्या के बाद अजीम का शव यहां फेंका गया है।



---

तीन भाइयों में मझला था अजीम

कुंदरकी। सैलून संचालक मोहमद अजीम तीन भाइयों में मझला था। परिवार में पिता मोहम्मद यामीन, मां शमा परवीन, भाई मोहम्मद यासीन और मोहम्मद अमान रोते बिलखते बेहाल थे जिनको लोग ढांढस बंधाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed