{"_id":"621fc3716116930f987bb0ce","slug":"i-am-going-to-commit-suicide-police-stop-teacher-from-jumping-in-front-of-goods-train-city-news-mbd42043450","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं....,पुलिस ने ट्रेन के आगे कूदने से रोका शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं....,पुलिस ने ट्रेन के आगे कूदने से रोका शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा कि कोई व्यक्ति आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच जाता है। सूचना मिलने पर पुलिस एक्टिव होकर उसे ट्रेन गुजरने से ऐन वक्त पहले ही बचा लेती है। शिक्षक मोहम्मद जुबैर की कहानी रील नहीं रियल है। शिक्षक ने बुधवार शाम रेलवे ट्रैक पर बैठकर वीडियो बनाया। वीडियो परिवार के लोगों को भेज कर बताया कि वह आत्महत्या करने वाले हैं। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने मालगाड़ी के आगे कूदने से शिक्षक को बचा लिया।
डिलारी के सियाली खद्दर गांव निवासी मतलूब ने बुधवार शाम 5. 41 बजे पर मुरादाबाद पुलिस के सोशल मीडिया सेल के सीयूजी नंबर पर कॉल की। कॉल सिपाही मोहन स्वरूप ने रिसीव की। उन्होंने बताया कि मेरे चाचा मोहम्मद जुबैर आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। उन्होंने अपना वीडियो बनाकर भेजा है। वह अब अपना फोन नहीं उठा रहे हैं। ये भी पता नहीं चल रहा है कि वह रेलवे ट्रैक पर कहां बैठे हुए हैं। सोशल मीडिया सेल ने मोहम्मद जुबैर के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। इस पर पता चला कि मोबाइल की लोकेशन कांठ और छजलैट थानाक्षेत्र के बॉर्डर आ रही है। एसएसपी के आदेश पर दोनों थानों की पुलिस सक्रिय हो गई।
छजलैट थाना प्रभारी राम प्रकाश अपनी टीम को लेकर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ तीन किलोमीटर तक दौड़ लगाई। इसके बाद छज्जूपुरा और सिकरी के बीच मुरादाबाद सहारनपुर रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ट्रैक पर बैठा हुआ दिखाई दिया। पुलिस करीब पहुंची, तो वह व्यक्ति रेल लाइन किनारे झाड़ियों में छिप गया और ट्रेन आने का इंतजार करने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि टीम के साथ मोहम्मद जुबैर की घेराबंदी की गई। इसी दौरान ट्रेन के हॉर्न सुनाई पड़ी। वहां से मुरादाबाद से सहारनपुर की ओर जा रही मालगाड़ी गुजरने वाली थी। मालगाड़ी के आगे शिक्षक भी कूदने के लिए तैयार हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि सिपाहियों की मदद से शिक्षक को पकड़ लिया। इसी बीच शाम 6.30 बजे ट्रेन वहां से गुजर गई। मालगाड़ी के गुजरने के बाद थाना प्रभारी ने मोहम्मद जुबैर को समझाकर शांत किया और उसे थाने ले आए। सूचना मिलने परिजन परिजन भी पहुंच गए और मोहम्मद जुबैर को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
एसएसपी की अनुठी पहल से बची शिक्षक की जान
मुरादाबाद। एसएसपी बबलू कुमार ने पिछले दिनों जनपद में ‘मे आई हेल्प यू’ नाम से एक पहल शुरू की थी, जिसके तहत पुलिसकर्मियों को घर-घर भेजकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं थीं। इसके अलावा एसएसपी ने करीब चालीस हजार विजिटिंग कार्ड भी लोगों को बंटवाए थे। इस विजिटिंग कार्ड पर यूपी 112, वीमेन पॉवर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर. 155260, एसएसपी मुरादाबाद द्वारा संचालित व्हाट्सएप नबंर 9368332927, साइबर सेल मोबाइल नंबर 9454401742, कंट्रोल रूम नंबर 7839857245, यूपी कॉप एप, 112-यूपी सिटीजन एप और मुरादाबाद पुलिस के यूट्यूब चैनल, ट्वीटर अकाउंट, फेसबुक पेज की जानकारी दी गई है। इस कार्ड की मदद से मोहम्म्द जुबैर के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई थी।
गांव में निजी स्कूल चलाते हैं मोहम्मद जुबैर
मुरादाबाद। आत्महत्या करने के मकसद से रेलवे ट्रैक पर पहुंचे मोहम्मद जुबैर से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गांव में निजी स्कूल जाते हैं। पिछले कुछ समय से वह परेशान हैं, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या करने की ठान ली थी।
मोहम्मद जुबैर के परिजनों ने सोशल मीडिया सेल में कॉल कर मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया था कि मोहम्मद जुबैर आत्महत्या करने वाले हैं। पुलिस टीम ने उनका मोबाइल नंबर ट्रेस किया और लोकेशन पता कर छजलैट व कांठ थाने की पुलिस को मौके पर भेजकर शिक्षक को बचा लिया है।
बबलू कुमार, एसएसपी