फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband stabs wife in stomach unborn child dies

पति की हैवानियत: गर्भवती पत्नी पर बनाने लगा ऐसा दबाव... विरोध पर पेट में घोंपा चाकू, गर्भस्थ शिशु की मौत

Thu, 09 Oct 2025 09:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Oct 2025 09:24 AM IST
सार

युवक ने पांच माह की गर्भवती पत्नी के पेट पर चाकू घोंप दिया। इस घटना में महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। महिला महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Husband stabs wife in stomach unborn child dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर लेदा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक युवक ने पांच माह की गर्भवती पत्नी के पेट पर चाकू घोंप दिया। इस घटना में महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। महिला महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र के हरकिशनपुर निवासी रामकुमार सिंह ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसने अपनी बेटी ममता (25) की शादी 12 फरवरी 2022 को ठाकुरद्वारा के अब्दुल्लापुर लेदा गांव निवासी यशपाल सिंह के साथ की थी। पिता का आरोप है शादी के बाद से ही यशपाल और उसके परिवार के लोग दहेज को लेकर उसकी बेटी को तंग कर रहे थे। जेठ शिवराज सिंह भी उसके साथ मारपीट करता रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 अक्तूबर की सुबह दबाव बनाया कि मायके से दो लाख लेकर आए ममता
रामकुमार सिंह ने बताया कि छह अक्तूबर की सुबह यशपाल ने ममता पर दबाव बनाया है कि वह अपने मायके से दो लाख रुपये लेकर आए। ममता ने इसका विरोध किया तो पति यशपाल उसके पेट में चाकू मार कर गंभीर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले मौके पर आ गए और वह घायल महिला को काशीपुर ले गए और अस्पताल भर्ती करा दी लेकिन उसका पति और ससुराल वाले वहां नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन

जिस पर ममता की हालत गंभीर होने पर यशपाल की बहन और बहनोई उसे मुरादाबाद ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां चेकअप के दौरान पता चला कि बच्चे की पेट में ही मृत्यु हो गई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला। ममता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति यशपाल सिंह, जेठ शिवराज सिंह और ससुर अंतराम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed