फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband shot wife and committed suicide in dispute of mobile marriage ceremony in moradabad

UP: पत्नी को गले लगाया...फिर पीठ में मारी गोली, दोनों के सीने हो गए छलनी, पिता के इरादे न भांप पाए बेटे-बेटी

Thu, 15 Jun 2023 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Jun 2023 01:32 PM IST
सार

मुरादाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दंपती ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक ही गोली से पति-पत्नी की मौत हो गई। पति ने पत्नी को सटाकर सीने में गोली मारी। बुलेट पत्नी से पार निकलकर पति के सीने में लग गई। शादी समारोह से मोबाइल गायब पर दोनों के बीच विवाद था।

विज्ञापन
Husband shot wife and committed suicide in dispute of mobile marriage ceremony in moradabad
विपाल करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी के खानपुर गांव में मंगलवार रात करीब एक बजे टायर पंक्चर जोड़ने वाले अनेक पाल सिंह (37) ने पत्नी सुमन (35) को गले लगाकर उसकी पीठ में तमंचे से गोली मार दी। 315 बोर का तमंचा इस्तेमाल करने से गोली पत्नी के सीने को पार करते हुए अनेक पाल के सीने में जा घुसी। दोनों की मौत हो गई। एक हफ्ता पहले साली की शादी के दौरान ससुराल में मोबाइल फोन चोरी होने के बाद अनेक पाल की पत्नी से अनबन चल रही थी।
विज्ञापन


उधर, पलभर में मां का आंचल और सिर से पिता का साया खोने वाले चार भाई- बहन चौबीस घंटे से सुबक रहे हैं। परिजन और रिश्तेदार उन्हें संभालने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बच्चे शांत होने को तैयार नहीं हैं। उन्हें अफसोस है कि वो अपने पिता के इरादों को नहीं भांप पाए। उन्हें हलका सा भी अंदाजा होता था कि पिता ऐसा कदम उठा सकते हैं तो वह छत पर सोने नहीं जाते।
विज्ञापन


अनेक पाल और सुमन की एक बेटी ज्योति और तीन बेटे लकी, विक्की और विजय हैं। चारों बच्चे मां बाप के साथ ही पंचकुला में रहते थे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए चारों बच्चे भी उनके साथ आए थे। बारह जून को सभी लोग अपने पैतृक घर आ गए थे। ससुराल में मोबाइल को लेकर हुआ झगड़ा घर आने के बाद भी खत्म नहीं हुआ। ज्योति, लकी, विजय और विक्की ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पिता शराब के नशे में थे। बच्चों ने बताया कि पिता ने मोबाइल को लेकर फिर से मम्मी से कहासुनी शुरू कर दी थी। बच्चों ने दोनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पिता ने सभी को छत पर सोने भेज दिया था। मम्मी ने छत पर जाने का प्रयास किया तो पिता ने उसे वहीं रोक लिया। इसके बाद पिता ने घर में ही पूजा पाठ शुरू कर दी थी। 

अचानक फायरिंग की आवाज सुनी तो हम चारों नीचे आ गए थे। मम्मी पापा खून से लथपथ हालत में पड़े थे। ज्योति, लकी और विक्की का कहना है नाना के घर से सीधे पंचकुला चले जाते तो अच्छे रहते। पिता ने एक बार भी हम लोगों के बारे में नहीं सोचा। अब किस के सहारे हम लोग रहेंगे। कौन हमारी परवरिस करेगा। बच्चे ऐसे सवाल कर रहे हैं। जिन्हें सुनकर परिजन और रिश्तेदार भी परेशान हैं।

कई बार पिता को समझाया
अनेक पाल के बड़े बेटे लकी ने अपने रिश्तेदारों को बताया कि मंगलवार शाम मैंने अपने पिता को समझाया था कि वह मम्मी से छोटी छोटी बात पर क्यों झगड़ा कर रहे हो, तब पिता ने मुझे डांट दिया था कि तू ज्यादा कुछ नहीं जानता है। ऐसा अंदाजा नहीं था कि पिता इतने निर्दयी हो जाएंगे और मम्मी को गोली मार देंगे। फायर की आवाज सुनकर जब मैं नीचे आकर देखा तब मम्मी और पापा दोनों के शरीर से खून बह रहा था। तब मैंने यह सोचकर लपेटकर रुमाल बांध दिया था कि अधिक खून नहीं निकले। मुझे उम्मीद थी कि अस्पताल में उपचार होने पर मम्मी पापा बच जाएंगे।
 

सुमन के भाई और चाचा ने लगाया हत्या करने का आरोप
अंतिम संस्कार में खानपुर गांव में शामिल होने पहुंचे सुमन के मायके वालों ने अनेक पाल पर सुमन की हत्या करने का आरोप लगाया।
19 साल पहले सुमन की शादी अनेक पाल से हुई थी। सुमन की दो बड़ी बहन सुधा और धन्नो तथा एक छोटी बहन प्रीति है। दो बड़े भाई सुभाष और पुष्पेंद्र हैं। सुमन के भाई सुभाष और चाचा राम बाबू ने आरोप लगाया कि अनेक पाल ने मचखेड़ा से लौटते समय मायके वालों के सामने धमकी दी थी कि वह सुमन को एक दिन मार डालेगा। उसने घर आने के बाद सुमन की हत्या की है।
 

एक साथ उठीं दोनों की अर्थी, नम हुईं ग्रामीणों की आंखें
खानपुर गांव में बुधवार की शाम अनेक पालऔर उसकी पत्नी सुमन के शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे। दोनों का गांव के ही शमशान में अंतिम संस्कार किया गया। घर से जब दोनों की अर्थी एक साथ उठीं तो महिलाएं और पुरुषों की आंखें नम हो गईं। दंपती के तीनों बेटे अपने रिश्तेदारों से लिपटकर रो रहे थे। अधिकतर ग्रामीण और रिश्तेदार अनेक पाल को ही कोस रहे थे कि उसने ऐसा क्यों कर दिया। 
 

आठ साल पहले पंचकुला चला गया था अनेक पाल का परिवार
अनेक पाल के तहेरे भाई श्रीपाल ने बताया कि करीब 11 साल पहले अनेक पाल का पत्नी से विवाद हो गया था। वह शराब पीकर अक्सर पत्नी को पीटता था। परेशान होकर अनेक पाल की पत्नी सुमन अपने मायके मचखेड़ा चली गई थी। सुमन के मायके वाले भी हरियाणा के पंचकुला में रहकर मजदूरी करते हैं। सुमन भी वहीं चली गई थी। सुमन एक ठेकेदार के घर पर रहकर चौका बर्तन करने लगी थी। अनेक पाल को इसकी जानकारी मिली तो वो भी वहीं चला गया था। पत्नी और बच्चे हरियाणा के पंचकूला में किराये का मकान लेकर रहने लगे। अनेक पाल वहीं टायर का पंक्चर बनाने की दुकान चलाने लगा था। त्योहार के मौके पर या किसी रिश्तेदार की शादी में ही अपने गांव खानपुर आते थे। 

अनेक पाल से नाराजगी होने पर मां को लेकर मुरादाबाद चला गया था छोटा भाई सोनू
अनेक सिंह की आदत गलत होने की वजह से उसका छोटा भाई सोनू भी नाराज रहने लगा था। अनेक पाल जब भी अपने घर खानपुर आता था तब किसी बात को लेकर भाई सोनू से कहासुनी हो जाती थी। बड़े भाई के रवैये से परेशान होकर छोटा भाई सोनू महानगर मुरादाबाद के हरथला में किराए का मकान लेकर रहने लगा था। सोनू अपनी वृद्ध मां लौंग श्री को भी अपने साथ हरथला में ही रखता था। इस घटना की खबर मिलने के बाद ही अनेक पाल की मां लौंग श्री बुधवार तड़के खानपुर गांव पहुंची।
 

मृतक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज
अनेक पाल के तहेरे भाई श्रीपाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि मेरे पड़ोस में मेरे चाचा का लड़का अनेक पाल अपनी पत्नी सुमन और बच्चों के साथ रहता था। वह पूजा पाठ करता था। उसने अपने बाएं पैर पर तथा माथे पर महावर भी लगा रखा था। मंगलवार आधी रात के बाद लगभग एक बजे अनेक पाल के बेटे विक्की के शोर मचाते हुए कहा कि मेरे पापा ने मेरी मम्मी को गोली मार दी है। यह सुनकर मैंने 108 पर फोन करके सूचना दी। 108 एम्बुलेंस के गांव पहुंचने पर मैं अनेक पाल और उसकी पत्नी सुमन को सरकारी अस्पताल ले गया। रास्ते में लाते समय ही दोनों ने दम तोड़ दिया और तमंचा घर में मौके पर पड़ा है। पुलिस ने श्रीपाल की तहरीर पर मृतक अनेक पाल के खिलाफ धारा 3 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। 

तंत्रमंत्र भी करता था अनेक सिंह
खानपुर के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अनेक सिंह तंत्रमंत्र भी करता था। वह अक्सर नशापान करने का भी आदी था। हरियाणा से अपने घर इस बार आने के बाद से ही पति पत्नी में आए दिन तकरार होनी शुरू हो गई थी। जैसे ही खानपुर गांव में दंपती द्वारा गोली मारकर आत्महत्या कर लिए जाने की खबर पता चली तब अनेक पाल के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बुधवार सुबह भी गांव की महिलाएं और पुरुष तरह तरह की चर्चाएं करते सुने गए। 
 

अनेक पाल ने कहां से खरीदा तमंचा इसकी भी जांच में जुटी पुलिस
खानपुर गांव निवासी अनेक पाल ने इस घटना को अंजाम देने के लिए 315 बोर का तमंचा कहां से खरीदा इसकी भी बिलारी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि खानपुर गांव में अनेक सिंह के कौन कौन करीबी हैं और ऐसा कौन अपराधी है जिसकी मदद से अनेक सिंह को 315 बोर का तमंचा मिल गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed