फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband shot the married woman on the highway, died

हाईवे पर पति ने विवाहिता को मारी गोली, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Husband shot the married woman on the highway, died
दीक्षा का फाइल फोटो - फोटो : BILARI
मुरादाबाद। जैतपुर पट्टी के पास बुधवार देर रात एक इलेक्ट्रीशियन ने पत्नी के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। महिला को लहूलुहान अवस्था में हाईवे पर छोड़कर पति फरार हो गया। गश्त कर रही पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के दादा की तहरीर पर उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बिलारी थानाक्षेत्र के मुंडिया राजा गांव निवासी अरविंद कुुमार की बेटी दीक्षा (21) की शादी दो साल पहले इसी थानाक्षेत्र के ढकिया नरू गांव निवासी इलेक्ट्रीशियन हरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। दीक्षा के दादा अतर सिंह ने पुलिस को बताया कि दामाद हरेंद्र सिंह दहेज में कार और नकदी मांगता था। मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालीजन दीक्षा को प्रताड़ित करने लगे। अतर सिंह के अनुसार बुधवार देर शाम साढ़े नौ बजे हरेंद्र ससुराल आया था। खाना खाने के बाद हरेंद्र ने दीक्षा की अपने जीजा से बात कराई। रात में कि सी समय वह दीक्षा को लेकर घर (ससुराल) से निकल गया। सुबह दोनों को न देख चिंता हुई। कुछ देर बाद एक सिपाही ने फोन कर दीक्षा की मौत हो जाने की जानकारी दी। बताया कि जिला अस्पताल में मौजूद महिला का शव दीक्षा का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अतर सिंह का आरोप है कि हरेंद्र ने अपने बहनोई और अन्य लोगों के साथ मिलकर दीक्षा की हत्या की है। इस आशय की तहरीर पर कुंदरकी पुलिस ने दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में आरोपी पति हरेंद्र के अलावा मनोहर, सुनील, सुभाष, रिंकी सभी निवासी ग्राम ढकिया नरू थाना बिलारी और नेकपाल और उसकी पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति हरेंद्र को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में हरेंद्र ने कबूला है कि उसे शक था कि पत्नी किसी और से बात करती है। वह बुधवार रात को अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी को बहाने से बाइक से बाहर ले आया। जैतपुर पट्टी के पास उससे बाइक से नीचे उतारकर सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी और भाग गया।
पुलिस अधीक्षक देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला के कान के ऊपर सिर में सटाकर गोली मारी गई थी। महिला के सिर में 315 बोर की बुलेट फंसी मिली है।
हत्या में प्रयुक्त तमंचा नहीं मिला
कुंदरकी। पुलिस ने बताया कि विवाहिता की हत्या में प्रयुक्त तमंचा हाईवे किनारे खेतों और झाड़ियों में खोजा गया, लेकिन बरामद नहीं हुआ है। इस बाबत आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद

दो माह पहले बसपा नेता ने पंचायत कर दोनों पक्षों में कराया था समझौता
बिलारी। दीक्षा और उसे पति हरेंद्र के बीच काफी दिनों से अनबन थी। दंपती में कलह बढ़ने के चलते दीक्षा अक्सर अपने मायके मुंडिया राजा में ही रुक जाती थी। दो माह पहले बिलारी क्षेत्र के एक बसपा नेता के कैंप कार्यालय पर दीक्षा के ससुराल वालों और मायके वालों के बीच पंचायत कराई थी। उस समय दीक्षा के ससुराल वालों ने यह भरोसा दिलाया था कि वह उसे कभी परेशान नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed