फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband sets room on fire for dowry, woman narrowly escapes

Moradabad News: दहेज के लिए पति ने कमरे में लगा दी आग, बाल-बाल बची महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Husband sets room on fire for dowry, woman narrowly escapes
मुरादाबाद। सिविल लाइंस में रहने वाली एक महिला ने मुगलपुरा थाने में अपने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी सिविल लाइंस के फकीरपुरा पुलिस चौकी के पास रहने वाली महनाज ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 30 जून 2024 को उसकी शादी मुगलपुरा के मो. बरवालान कुंवर साहब वाली गली निवासी सुलेमान के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से पति और ससुराल वाले नाखुश थे। उन्होंने महिला पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। 21 मार्च की शाम छह बजे पति ने महिला की गर्दन पर पैर रखकर उसे जान से मारने की कोशिश की। महिला का दावा है कि वह कमरे में सो रही थी तो पति और ससुराल वालों ने उसके कमरे में आग लगाकर उसे जलाने की कोशिश की। जिसमें वह बाल बाल बच गई। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति सुलेमान, ससुर उस्मान, सास आयशा परवीन उर्फ शमशीर, देवर सुभान, बिलाल, ननद सुआलहा और आफरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed