फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband ran away after giving triple talaq to the woman

Moradabad News: अस्पताल में भर्ती महिला को तीन तलाक देकर भाग गया पति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Husband ran away after giving triple talaq to the woman
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल में भर्ती महिला को उसका पति तीन तलाक देकर भाग गया। कटघर थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के जसपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक ने कटघर थाने में तहरीर दी। जिसमें युवक ने बताया कि उसने अपनी बहन का निकाह 22 नवंबर 2021 को कटघर क्षेत्र निवासी युवक के साथ किया था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से बहन के पति, सास, ननद और देवर ने अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पति ने तरह तरह की यातनाएं दीं। 16 जुलाई को आरोपी पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बहन ने कॉल करके भाई को बताया कि वह गर्भवती है। इसके बावजूद पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। भाई के पास कॉल किया तो आरोपी पति उसे अस्पताल ले गया और वहीं तीन तलाक देकर चला गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed