{"_id":"944ec94c95031ccafa4d5e726f51367b","slug":"husband-presurise-wife-for-sex-working-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार कराने के लिए दबाव बनाता था पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार कराने के लिए दबाव बनाता था पति
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम नगर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली नाजिया खान के पिता ने उसके दूसरे पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हाजी कमरूल नाजिया खान को देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था।
उधर, मंगलवार को नाजिया का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें मौत की वजह हैंगिंग बताया गया है। जिससे साफ है कि नाजिया ने आत्महत्या की थी उसकी हत्या नहीं की गई। कांशीराम नगर में सोमवार को नाजिया खान नाम की महिला अपने घर में फंदे पर लटकी मिली थी।
उसके पति कमरूल ने पुलिस को सूचना देकर घर बुला लिया था। दरवाजा तोड़ कर पुलिस ने उसका शव फंदे से उतारा था। महिला के पिता शाहिद और मां समेत परिवार के अन्य लोग भी आ गए थे। शाहिद ने मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि कमरूल ने अपने साथी फिरासत और रिजवान के साथ मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि कमरूल नाजिया को देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। पुलिस ने कमरूल, उसके दोस्त फिरासत और रिजवान, नजरूल शबाबुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।