{"_id":"66146e147ca5b0fb770f78f4","slug":"husband-of-former-nagar-panchayat-president-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-378152-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष का पति तमंचे सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष का पति तमंचे सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
कहासुनी के बाद फायरिंग, मारपीट व पथराव के आरोप में जेल जा चुके नगर पंचायत उमरी कलां के पूर्व अध्यक्ष के पति मोहम्मद शहजाद को पुलिस ने सोमवार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला नसीराबाद निवासी पूर्व अध्यक्ष अमीर जहां के पति मोहम्मद शहजाद और दूसरे पक्ष के सलीम अहमद में आपसी टिप्पणी को लेकर 25 मार्च को होली के दिन कहासुनी के बाद मारपीट, पथराव व फायरिंग हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। वहीं मोहम्मद शहजाद सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। शहजाद को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। सोमवार को डेहरा चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ पाठंगी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने मोहम्मद शहजाद को रुकने का इशारा किया तो वो जाने लगा। इस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में शहजाद से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। तमंचा रखने का कारण पूछने पर भी वह कोई जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस उसे थाने ले आई। यहां चौकी प्रभारी ने मोहम्मद शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।