फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband hugged his wife and shot her in the back both died In Moradabad

मोबाइल बना मौत का कारण: पति ने पत्नी को गले लगाकर पीठ में मारी गोली, दोनों के सीने छलनी होने से गई जान

Thu, 15 Jun 2023 09:57 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Jun 2023 09:57 PM IST
सार

अनेक पाल हरियाणा के पंचकुला में पंक्चर जोड़ने की दुकान चलाता था। संभल जनपद के खेड़ा गांव में उसकी ससुराल है। एक सप्ताह पहले साली की शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी सुमन के साथ आया था।

विज्ञापन
husband hugged his wife and shot her in the back both died In Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी स्थित खानपुर गांव में मंगलवार रात करीब एक बजे टायर पंक्चर जोड़ने वाले अनेक पाल सिंह (37) ने पत्नी सुमन (35) को गले लगाकर उसकी पीठ में तमंचे से गोली मार दी। 315 बोर का तमंचा इस्तेमाल करने से गोली पत्नी के सीने को पार करते हुए अनेक पाल के सीने में जा घुसी। दोनों की मौत हो गई। एक हफ्ता पहले साली की शादी के दौरान ससुराल में मोबाइल फोन चोरी होने के बाद अनेक पाल की पत्नी से अनबन चल रही थी।

विज्ञापन

अनेक पाल हरियाणा के पंचकुला में पंक्चर जोड़ने की दुकान चलाता था। संभल जनपद के खेड़ा गांव में उसकी ससुराल है। एक सप्ताह पहले साली की शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी सुमन, बेटी ज्योति (17) और बेटे लकी (15), विक्की (12) और विजय (10) के साथ आया था। शादी के दौरान चार्जिंग में लगा उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इसे लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी। ससुराल वालों ने अनेक पाल को दूसरा मोबाइल खरीद कर दे दिया लेकिन पति-पत्नी के बीच अनबन खत्म नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार (12 जून) को अनेक पाल अपने परिवार को लेकर पैतृक गांव खानपुर आ गया था। मंगलवार रात एक बजे उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। गोली की आवाज से छत पर सो रहे बच्चे माता-पिता के कमरे में पहुंचे। उनकी चीख-पुकार पर तहेरा भाई श्रीपाल भी आ गया। परिजन पति-पत्नी को लहूलुहान और बेसुध हालत में सीएचसी लाए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

जान लेने और जान देने से पहले की पूजा
परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अनेक पाल पत्नी के साथ पूजा करने बैठ गया। वह तंत्र क्रिया भी करता था। उसे पूजा करता देख बच्चे छत पर सोने चले गए। सबके सोने के दौरान उसने यह कदम उठा लिया।

पत्नी के पार होकर पति के सीने में धंसी गोली
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि सुमन की पीठ में गोली का एंट्री प्वाइंट है, जबकि सीने से गोली निकली है। अनेक पाल के सीने में गोली घुसी है, पार नहीं हुई है। तहेरे भाई की तहरीर पर अनेक पाल के खिलाफ अवैध शस्त्र रखने का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed