फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband gives triple divorces and paste photos on the walls of his wife in moradabad

तीन तलाक देकर दीवारों पर चस्पा कर दिए पत्नी के फोटो, महिला का घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Wed, 03 Mar 2021 11:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Mar 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
husband gives triple divorces and paste photos on the walls of his wife in moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने उसके फोटो दीवारों पर चस्पा कर उन पर मोबाइल नंबर भी लिख दिया है। इससे महिला का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी मझोला क्षेत्र के ही एक अन्य मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। एक दिन महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। महिला का आरोप है कि एक दिन पति रास्ते में मिल गया और उसने उस पर तेजाब फेंक दिया। वह बाल-बाल बच गई। 15 फरवरी को पति उसके घर आया और तीन तलाक देकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पति ने उसके फोटो दीवारों पर चस्पा कर दिए हैं। जिन पर महिला का मोबाइल नंबर भी लिख दिया। बिना पहचान के नंबरों से कॉल आने पर वह परेशान हो गई है। उसका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। एसएसपी चौधरी ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed