फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband gave triple talaq, Nandoi tried to rape

पति ने दिया तीन तलाक, ननदोई ने की दुष्कर्म की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq, Nandoi tried to rape
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और ननदोई पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह अप्रैल 2010 में सिविल लाइंस क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी। दस नवंबर को ससुराल पति और ननदोई महिला के मायके आ गए और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि ननदोई उसे खींचकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसी दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। एसएसपी बबलू कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed