फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Domestic violence case: Husband gave triple talaq to woman over phone from Saudi Arabia

घरेलू हिंसा का मामला : सऊदी अरब से पति ने महिला को फोन पर दिया तीन तलाक

Sun, 05 Sep 2021 04:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 05 Sep 2021 04:51 PM IST
सार

कुंदरकी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है कि उसने सऊदी अरब से फोन पर तीन तलाक दे दिया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Domestic violence case: Husband gave triple talaq to woman over phone from Saudi Arabia
तीन तलाक का एक और केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
कुंदरकी क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह एक जुलाई 2019 को संभल जनपद के शाहजीपुर हयातनगर निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वालों पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग की।

मांग पूरी न होने पर महिला को तरह तरह से प्रताड़ित किया गया। महिला के गर्भवती होने पर पति सऊदी अरब चला गया। उसने अप्रैल 2020 में एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर महिला का भाई और पिता ने बेटी की ससुराल पहुंचकर ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि 7 जुलाई को पति ने सऊदी अरब से ही कॉल करके पीड़ित को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत थाने में की, मगर थाने में कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने कुंदरकी थाना पुलिस को तलाक देने वाले आरोपी पति और दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने वाले आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed