{"_id":"61390e7d8ebc3e7cfe0ed63e","slug":"husband-beat-up-woman-for-opposing-prostitution-city-news-mbd4019845183","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार का विरोध करने पर पति ने महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार का विरोध करने पर पति ने महिला को पीटा
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में इस मामले की शिकायत की है।
मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि तेरह साल पहले उसकी शादी चंदौसी निवासी युवक के साथ हुई थी।
महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही थी। महिला का आरोप है कि वहां पति ने उस पर देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की।
12 अगस्त 2021 को पति ने महिला पर ब्लेड से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला ने बताया कि वह पति को किसी तरह कमरे में बंद कर अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके आ गई। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।