फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband arrested in the case of attempt to attak on wife

कचहरी में मां बेटी पर चाकू से हमले का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
husband arrested in the case of attempt  to attak on wife
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर चाकू से हमला करने की कोशिश और तीन साल की बेटी के अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह कचहरी में तारीख पर आई थी। यहां पति चाकू लेकर पहुंच गया। महिला ने अपने अधिवक्ता व अन्य लोगों की मदद से आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के चकलालपुर गांव निवासी आरती की शादी पांच साल पहले मेरठ जनपद के मुडाली थानाक्षेत्र के सिसौली गांव निवासी शिवम के साथ हुई थी। आरती का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आरोप है कि आरती की पिटाई कर घर से निकाल दिया गया था। इसके बाद आरती अपनी बेटी को लेकर मायके आकर रहने लगी थी। आरती ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। अदालत में केस विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपने पिता छत्रपाल के साथ कचहरी आई थी। महिला के साथ उसकी तीन साल की बेटी भी मौजूद थी। आरती ने बताया कि वह अपने अधिवक्ता के चेंबर में बैठी थी। इसी दौरान पति शिवम और उसका पिता गजेंद्र आ गया। आरोप है कि बेटी को अगवा कर ले जाने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो शिवम ने चाकू निकाल लिया और हमले की कोशिश की। महिला की चीख पुकार सुनकर अन्य लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद महिला ने अपने अधिवक्ता और अन्य लोगों की मदद से आरोपी पति को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच शिवम का पिता मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से एक चाकू भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंगलवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed