फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband arrested in murder case, search underway for three others

Moradabad News: दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested in murder case, search underway for three others
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी पति अनस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी ससुर सहित तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नई बस्ती पचपेड़ा निवासी जिकरा जमाल का निकाह कटघर के रहमतनगर गली नंबर एक साबुन फैक्टरी के पास रहने वाले अनस के साथ दो साल पहले हुआ था। 30 मार्च की सुबह करीब नौ बजे जिकरा जमाल का शव उसके कमरे में चारपाई पर पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की मौत फंदा लगाने से हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में जिकरा जमाल के भाई फैजुल जमाल ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पति अनस, उसके भाई अरशद, मां शाहिन, ननद जैनब, ससुर अरकम और आदिल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी सास शाहीन और ननद जैनब को पहले गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उपनिरीक्षक सुनील राठी की टीम ने आरोपी पति अनस को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस नामजद ससुर सहित तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed