फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband arrested for murdering his wife and sent to jail

Moradabad News: पत्नी की हत्या के मामले में फरार आरोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 08 Jun 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 08 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for murdering his wife and sent to jail
मैनाठेर। गांव रसूलपुर हमीर में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति नसीम को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और पत्नी की हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार सुबह गांव रसूलपुर हमीर निवासी नसीम पुत्र जाहिद ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी के सिर पर ईंट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भिजवाया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार सुबह थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी पति नसीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed