फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Humidity bothered in the morning, rain in the afternoon

Moradabad News: सुबह उमस ने किया परेशान, दोपहर में बारिश, शाम को बादलों ने दी राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Humidity bothered in the morning, rain in the afternoon
मुरादाबाद। सोमवार सुबह में उमस और गर्मी से परेशान रहे लोगों को दोपहर में हुई बारिश ने राहत दी। शाम तक बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि सोमवार की दोपहर 8.6 मिलीमीटर बारिश हुई। अगले तीन दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह धूप खिलने के बाद उमस बढ़ गई थी। इससे लोग परेशान होने लगे, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम में बदलाव हुआ। दोपहर करीब सवा 12 बजे तेज बारिश शुरू हुई। शाम को भी काले बादल छाए हुए थे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 69 फीसदी थी, जो शाम को 71 फीसदी दर्ज की गई। पूरब से पश्चिम दिशा में हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में 28 जून तक बादलों की आवाजाही रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। अनुमान है कि 28 जून तक मानसून की बारिश भी शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article