फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Humanity and brotherhood were emphasized in the Bayanat-e-Seerat program.

Moradabad News: बयानाते सीरत कार्यक्रम में इंसानियत और भाईचारे पर दिया गया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Humanity and brotherhood were emphasized in the Bayanat-e-Seerat program.
मुरादाबाद। शहर के मोहल्ला नई बस्ती स्थित कुइयां वाली मस्जिद में चल रहे तीन दिवसीय बयानाते सीरत तैयबा कार्यक्रम में शुक्रवार को पहले दिन इंसानियत, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मदरसा मिस्बाह-उल-उलूम के मौलाना अंसार अहमद कासमी ने पैगंबर मोहम्मद साहब के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्लाह और उसके रसूल की तालीमात पर अमल करना हर इंसान की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि इस्लाम इंसानियत की इज्जत करना सिखाता है। अल्लाह ने किसी एक समुदाय नहीं बल्कि पूरी इंसानियत को सम्मान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और जमीन पर रहने वालों पर रहम करते हैं अल्लाह उन पर भी रहम करता है। इंसान को चाहिए कि अपने आचरण से किसी को ठेस न पहुंचाए और समाज में प्रेम व सौहार्द बनाए रखे।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी तकरीर में आगे कहा कि अल्लाह और रसूल के फरमानों पर चलकर ही दीन और आखिरत दोनों को संवारा जा सकता है। अच्छे आचरण से ही इंसान दोनों जहान में सम्मान पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कुइयां वाली मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना मुफ्ती मो सलमान कासमी और अन्य धर्मगुरुओं ने भी इस्लाम की बुनियादी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। मदरसे में तालीम हासिल कर रहे छात्रों ने नात और मनकबत पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में मौलाना अंसार अहमद कासमी ने दीन के रास्ते पर चलने के साथ-साथ देश की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआ कराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed