फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   human fesilities centers will open 470 panchayat

470 पंचायतों में खुलेंगे जन सुविधा केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
human fesilities centers will open  470 panchayat
जिले के 470 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण पूरो हो चुका है। इनमें अब एक जन सेवा केंद्र की स्थापना की जानी है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पंचायत भवनों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति के साथ सचिवालय की स्थापना की जा चुकी है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ. संजय अरोरा ने बताया जिले में डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेस सोसायटी के अंतर्गत जन सुविधा केंद्र के लिए दो सर्विस प्रोवाइडर, सहज जन सुविधा केंद्र तथा सीएससी के जन सुविधा केंद्र पूर्व से ही कार्यरत हैं। ग्राम पंचायत में उन्हीं का चयन करेगी, जिनके पास पूर्व में इन दोनों सर्विस प्रोवाइडर का सीएससी आईडी ना बना हो। ग्राम पंचायत भवन में ऐसे वीएलवी को ई डिस्टिक से संबंधित समस्त सुविधाएं यथा आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल व अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे आम जनमानस को उनके निवास स्थान के पास ही यह सारी सरकारी सुविधाएं बिना सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए आसानी से उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed