फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   huge liquer found in empty railway quarter

रेलवे के खाली मकान में मिला शराब का जखीरा

Wed, 14 Oct 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 14 Oct 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
सिविल और रेलवे पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए शराब तस्करों ने एसपी रेल बंगले के ठीक पीछे खाली पड़े रेलवे के एक सरकारी मकान को अपना ठिकाना बना लिया। शराब तस्करों ने यहां शराब की बड़ी खेप छुपा रखी थी। खुलासा उस वक्त हुआ जब रेलवे की टीम इस मकान का निरीक्षण करने पहुंची।
विज्ञापन



मकान में शराब की पेटियां रखी देखकर रेल टीम ने आरपीएफ और सिविल पुलिस को कॉल किया। पुलिस को मौके से हरियाणा मार्का शराब की 43 पेटियां मिली हैं। इस बाबत अज्ञात लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे आवास के पीछे रेलवे का एक आवास पिछले दो साल से खाली पड़ा है।
विज्ञापन



ये आवास पहले एओएम विवेक शर्मा को आवंटित था। लेकिन दो साल पहले उनका ट्रांसफर हो गया था। तब से आवास खाली पड़ा था। आवास अब दूसरे अफसर को आवंटित करना था। लिहाजा रेलवे के आरडब्ल्यूए दिनेश कुमार मंगलवार सुबह टीम के साथ आवास पर पहुंचे तो देखा अंदर कमरों में शराब की पेटियां रखी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed