{"_id":"61f6e306a4cbc176c9450e52","slug":"how-many-candidates-will-be-there-in-the-election-who-will-leave-the-field-will-be-decided-today-moradabad-news-mbd4174870112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में कितने होंगे उम्मीदवार, कौन छोडे़गा मैदान, आज होगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में कितने होंगे उम्मीदवार, कौन छोडे़गा मैदान, आज होगा तय
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले की चुनावी मैदान में कितने उम्मीदवार होंगे, कौन लड़ाई से पहले छोड़ देगा मैदान, ये आज तय हो जाएगा। सोमवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। फिलहाल नामांकन खारिज होने के बाद अभी 67 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
जिले में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए 21 जनवरी से नामांकन की शुरुआत हुई, जो 28 जनवरी तक चला। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 88 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया। शनिवार को नामांकनपत्रों की जांच की गई तो 21 उम्मीदवारों का आवेदन खारिज कर दिया गया। इन प्रत्याशियों नामांकनपत्रों में कई कमियां पाई गईं। 67 उम्मीदवारों के नामांकनपत्र वैध पाए गए।
सोमवार को नामांकनपत्र वापसी का अंतिम दिन है। प्रमुख दलों की नजरें भी प्रत्याशियों के नाम वापसी पर है। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की संख्या तय हो जाएगी। वहीं बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
किस विधानसभा सीट पर अभी कितने उम्मीदवार
विधानसभा सीट----प्रत्याशी
मुरादाबाद नगर------11
मुरादाबाद देहात------13
कांठ-------------15
बिलारी-----------07
कुंदरकी-----------11
ठाकुरद्वारा----------10
कांठ में सबसे अधिक तो बिलारी में सबसे कम
मुरादाबाद। जिले की कांठ विधानसभा सीट पर सबसे अधिक तो बिलारी सीट पर सबसे कम उम्मीदवार हैं। कांठ सीट से सबसे अधिक 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि बिलारी से सिर्फ सात प्रत्याशी हैं।