फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Housing to be built for employees; Town Hall office to undergo retrofitting.

Moradabad News: कर्मचारियों के लिए बनेंगे आवास, टाउनहॉल दफ्तर की होगी रेट्रोफिटिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Housing to be built for employees; Town Hall office to undergo retrofitting.
मुरादाबाद। शहर के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठने जा रहा है। शासन स्तर पर होने वाली वैश्विक नगर योजना की बैठक में मंगलवार को नगर निगम कर्मचारियों के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इस योजना के तहत सिविल लाइंस क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन




प्रस्ताव के अनुसार सिविल लाइंस में जी+3 (ग्राउंड प्लस तीन मंजिल) के तीन आवासीय टावर बनाए जाएंगे। इन टावरों में नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लंबे समय से कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठ रही थी, जिसे अब मूर्त रूप मिलता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही शहर की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले टाउनहॉल भवन के रेट्रोफिटिंग का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। रेट्रोफिटिंग के जरिए पुराने भवन को आधुनिक तकनीक के अनुरूप मजबूत किया जाएगा, जिससे उसकी ऐतिहासिक संरचना सुरक्षित रहने के साथ-साथ उपयोगिता भी बढ़ेगी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि कर्मचारियों के आवास और टाउनहॉल दफ्तर के रेट्रोफिटिंग से जुड़ी योजनाओं को स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इससे न केवल कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि शहर के आधारभूत ढांचे और विरासत संरक्षण को भी नई मजबूती मिलेगी। शहर के विकास के लिहाज से यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे आधुनिक सुविधाओं और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed