{"_id":"6a9dd665040007180403bb4b","slug":"hospital-staffer-demanded-extortion-money-from-the-doctor-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-986637-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अस्पताल कर्मी ने डाॅक्टर से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अस्पताल कर्मी ने डाॅक्टर से मांगी रंगदारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। निजी अस्पताल के कर्मचारी ने बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. इंद्रजीत सिंह सचदेवा से 25 लाख की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने चाकू दिखाकर डाॅक्टर से 50 हजार रुपये वसूल भी लिए। इस मामले में डाॅक्टर ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आवास विकास पीलीकोठी निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रजीत सिंह सचदेवा ने बताया कि भटावली मुस्तकम में उनकी कीमती जमीन है। बैंक कॉलोनी खुशहालपुर निवासी भजनलाल उनके अस्पताल में काम करता था। आरोप है कि भजनलाल ने दस रुपये के स्टांप पेपर पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करके जाली और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिया। इसमें आरोपी ने भूमि बेचने पर एक प्रतिशत कमीशन देने का इकरार भी दिखा दिया।
इसके बाद आरोपी भजन लाल दो जुलाई को कार्यालय में घुस आया और डाॅक्टर को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। तीन दिन में रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। आरोपी ने डॉक्टर से 50 हजार रुपये वसूल भी लिए।
विज्ञापन
आरोपी महिला डॉक्टर के वॉट्सएप पर जाली दस्तावेज भेजकर पैसे दिलाने का दबाव बनाया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी भजनलाल के खिलाफ जालसाजी, रंगदारी वसूलने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।