फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hooter played in Kotwali: Car written Bhim Army District President was seized, Amroha case

कोतवाली में बजाया हूटर: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष लिखी कार सीज, गुमशुदगी दर्ज करवाने आए थे पदाधिकारी.. मचा हंगामा

Sat, 31 Aug 2024 07:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 07:57 PM IST
सार

अमरोहा पुलिस दने भीम आर्मी जिलाध्यक्ष लिखी कार को सीज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोतवाली से निकलने के दौरान कार चालक से हूटर बजाया था। उधर, पार्टी पदाधिकारी ने वायरल हुए वीडियो को गलत बताया है। 

विज्ञापन
Hooter played in Kotwali: Car written Bhim Army District President was seized, Amroha case
अमरोहा पुलिस ने सीज की कार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमरोहा के नगर कोतवाली से निकलते समय भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अमरोहा लिखी कार के चालक ने हूटर बजा दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस ने कार को सीज कर दिया। जबकि हूटर को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं, भीम आर्मी का जिला अध्यक्ष ने वीडियो को एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को 21 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो अमरोहा नगर कोतवाली की है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अमरोहा लिखी कार कोतवाली से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


कार जैसे ही कोतवाली से बाहर निकलने लगी, तभी हूटर की आवाज आने लगी। कार में चार लोग सवार थे। कोतवाली से निकलते समय हूटर बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस के होश उड़ गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने कार को सीज कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मोनू सागर कुछ लोगों के साथ छह साल पहले लापता हुए व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कराने आए थे।

बाद में कोतवाली से निकलते समय में हूटर बजाने की वीडियो सामने आई थी, फिलहाल कार को सीज कर दिया गया है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मोनू सागर ने बताया कि उनकी कार में कोई हूटर नहीं लगा था।


किसी ने कोतवाल से निकलते समय वीडियो बनाकर उसमें हूटर की आवाज जोड़ दी। जिसने वीडियो को एडिट किया ये बात कोतवाली पुलिस को पता है। फिलहाल अपनी कार को न्यायालय से छुड़वा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed