फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Honors increased by getting good marks, meritorious students got respect

Moradabad News: अच्छे अंक पाकर बढ़ाया मान, मेधावियों को मिला सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Honors increased by getting good marks, meritorious students got respect
मुरादाबाद। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाकर जिले का मान बढ़ाने वाले मेधावियों का बृहस्पतिवार को अमर उजाला और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड के 16 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये के चेक, मेडल, टेबलेट एवं प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया। अमर उजाला की ओर से भी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

पंचायत भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले लखनऊ में हुए सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस माैके पर एमएलसी सतपाल सैनी ने कहा कि अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीर होना होगा। स्कूल के साथ वह स्वयं बच्चों के व्यवहार की निगरानी करें।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली चौहान ने कहा कि दसवीं के टॉपर विद्यार्थियों में नॉन अटेंडिग कक्षाओं का चलन बढ़ गया है, जबकि सामाजिक दायरे को समझने के लिए 11वीं और 12वीं की स्कूल में पढ़ाई करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि ने सफलता के रूप में जो रास्ता दिया है, उसी पर चलना है। अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत रखना है, ताकि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना किया जा सके। इस दौरान मेयर विनोद अग्रवाल, डीएम अनुज सिंह, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, प्रशिक्षु आईएएस आदित्य श्रीवास्तव, एडी बेसिक बुद्धप्रिय सिंह, डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए विमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।


हाईस्कूल के सम्मानित विद्यार्थी
पुनीत कुमार, दीपशिखा चौहान, अंजलि मौर्या, प्रिंस सैनी, श्रद्धा यादव, अर्शिता राज निगम, खुशी सैनी, अफीफा रहमान, काजल, शंख अग्रवाल, शाहवेज अली।

इंटरमीडिएट के सम्मानित विद्यार्थी
मयंक सैनी, आर्यन चौहान, प्रगति पांडेय, गुरप्रीत सिंह, अभिलाष चौहान, मोंटी पाल, अक्सा नूर, शेहला कमर, अंजुम बी


यह भी हुए सम्मानित
बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट

यूपी बोर्ड 70 78
सीबीएसई 34 19
सीआईएससीई 18 17
-------------
लखनऊ में भी सम्मानित हुए मेधावी व खिलाड़ी
हाईस्कूल में शिरडी साईं पब्लिक स्कूल की नव्या अरोड़ा, डाॅ. देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर बिलारी की ऋतु गर्ग और इरम फातिमा, इंटरमीडिएट में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के मयंक सिंह, एमएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी अलीयाबाद करनपुर डिलारी की चाहत को लखनऊ में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में इन पांचों मेधावियों को एक लाख रुपये, टेबलेट, मेडल व प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा लखनऊ में ही ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता जीके पब्लिक स्कूल के आशीष सिंह, भारोत्तोलन में एचकेएस इंटर कॉलेज उस्मानपुर के गुरबख्श सिंह को 75 हजार रुपये, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

---------

खिलाड़ियों का भी हुआ सम्मान
पंचायत भवन में ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता एसबी पब्लिक स्कूल गोविंद नगर की शिवानी पाल को 30 हजार रुपये, हॉकी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मूंढापांडे की सलोनी को 15 हजार रुपये और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed