{"_id":"67bce211c22f45dc4d0af0d1","slug":"honorarium-stopped-for-the-instructor-who-was-missing-in-attendance-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-590015-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाजिरी लगा गायब रहने वाले \nअनुदेशक का मानदेय रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाजिरी लगा गायब रहने वाले अनुदेशक का मानदेय रुका
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्कूल में अपनी उपस्थित लगाकर गायब रहने वाले विकासखंड छजलैट के कंपोजिट विद्यालय कुडामीरपुर में कार्यरत अनुदेशक का मानदेय रोक दिया गया। अनुदेशक स्कूल के समय में बेसिक शिक्षा अधिकारी ठाकुरद्वारा के साथ विद्यालयों का निरीक्षण करने जाता था।
शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जिसमें अनुदेशक के खिलाफ की गई शिकायत सही पाई गई। इस पर बीएसए ने अनुदेशक का अनुपस्थिति के दिनों का मानदेय रोकने के आदेश दिए है। साथ ही प्रधानाध्यापिका और कार्यालय सहायक खंड शिक्षा अधिकारी छजलैट को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
एडवोकेट अनुज चौहान ने मंडलायुक्त से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि कंपोजिट विद्यालय कुडामीरपुर विकासखंड छजलैट में कार्यरत अनुदेशक राहुल वर्मा अपने विद्यालय में हाजिरी लगाकर खंड शिक्षा अधिकारी ठाकुरद्वारा के साथ विद्यालयों का निरीक्षण करने चला जाता है।
विज्ञापन
इसके अलावा वह निरीक्षण हो चुके विद्यालयों के शिक्षकों को धमकाता भी है। वहीं, मामले को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष वीर सिंह और मंत्री त्रिवेंद्र कुमार ने भी शिकायत कर जांच की मांग की थी।
इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी छजलैट से करवाई गई। इसमें जानकारी मिली कि अनुदेशक अपने विद्यालय में उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर विकासखंड ठाकुरद्वारा के विद्यालयों और बीआरसी कार्यालय पर चला जाता था।
जांच आख्या में तथ्यों और फोटोग्राफ से शिकायत की पुष्टि हुई। इसके आधार पर बीएसए विमलेश कुमार ने अनुदेशक का अक्तूबर 2024 का सात दिन और नवंबर 2024 का दो दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही प्रधानाध्यापिका ममता अग्रवाल पर प्रशासनिक नियंत्रण, प्रबंधकीय दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन न करने और कार्यालय सहायक खंड शिक्षा अधिकारी विकास खंड छजलैट प्रमोद सिंह द्वारा भ्रामक तथ्य प्रस्तुत करने के आरोप में दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।